UP Ground Water Department Recruitment 2026: एमटीएस पदों पर 15 अगस्त तक आवेदन का मौका, 20 हजार मिलेगी सैलरी
यूपी ग्राउंड वाटर डिपार्टमेंट एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 15 अगस्त तक जारी रहेंगे। 10वीं पास न कर पाने वाले अभ्यर्थी भी इसके लिए आव ...और पढ़ें

UP Ground Water Department MTS Vacancy 2026
HighLights
यूपी ग्राउंड वाटर डिपार्टमेंट में एमटीएस पदों पर निकली भर्ती।
10th फेल भी इस भर्ती के लिए कर सकते हैं अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश ग्राउंड वाटर डिपार्टमेंट में MTS यानी कि मल्टी टास्किंग स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो चुके हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 तक जारी रहेंगे। इस भर्ती के लिए पुरुष, महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, खिलाड़ी सभी आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता एवं उम्र
एमटीएस पदों पर शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने 10वीं से कम (Below SSC) उत्तीर्ण किया हो अर्थात जो युवा 10th भी उत्तीर्ण नहीं हैं वे भी फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 साल से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा न हो।
किसी प्रकार का नहीं लगेगा शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी होगी अर्थात सभी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- यूपी ग्राउंड वाटर एमटीएस भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल लिंक sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx पर विजिट करना होगा।
- होम पेज पर, ‘Jobseeker Signup’ पर क्लिक करें।
- पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
इन जिलों में होंगी नियुक्तियां
इस भर्ती के माध्यम से कुल 7 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सभी नियुक्तियां ऑफिस रिलेटेड वर्क के लिए होंगी। चयनित अभ्यर्थियों को सहारनपुर, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मुरादाबाद, प्रयागराज, मिर्जापुर, गोंडा जिलों में तैनात किया जायेगा। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को सैलरी 20 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान की जाएगी।