विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC Geo Scientist Recruitment 2026-27: यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इस डेट पर होगा प्रीलिम्स एग्जाम

Published: Thu, 03 Sep 2026 03:55 PM (IST)

यूपीएससी कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट 2027 परीक्षा के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। उम्मीदवार 22 सितंबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

UPSC Geo-Scientist Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

UPSC Geo-Scientist Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. जियो साइंटिस्ट के पदों पर आवेदन स्टार्ट।

  2. किल 127 पदों पर होगी भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट 2027 परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार UPSC Geo-Scientist 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर, 2026 है। इस परीक्षा के जरिये कुल 127 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

तीन चरणों में होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 सामान्य अध्ययन विषय से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा, पेपर-2 में पद से संबंधित विषय से 300  300 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा 10 जनवरी, 2027 को आयोजित कराई जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में चयनित किए जाएंगे। वे उम्मीदवार 19 और 20 जून, 2027 को मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। 

upsc

 

आयु-सीमा

कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट 2027 की परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

जियो-साइंटिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थाम से मास्टर की डिग्री होनी चाहिए।

UPSC Geo-Scientist Recruitment 2026 Notification Direct Link

रजिस्ट्रेशन फीस

एससी एवं एसटी, महिला और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है। हालांकि अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के बाद 200 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। 

आवेदन करने से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: IBPS RRB Recruitment 2026: क्लर्क ऑफिस असिस्टेंट के 13441 पदों पर निकली भर्ती, यहां चेक करें पात्रता और रजिस्ट्रेशन सहित अन्य डिटेल