विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC Computer Operator Vacancy 2026: यूपी कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन, पात्रता व अन्य डिटेल करें चेक

Published: Thu, 03 Sep 2026 05:33 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2026 09:15 AM (IST)

यूपी में कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर भर्ती का एलान किया गया है जिसके लिए आवेदन 7 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक लिए जायेंगे।

UPSSSC Computer Operator Notification 2026 Out

UPSSSC Computer Operator Notification 2026 Out

HighLights

  1. यूपी में कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर भर्ती का एलान।

  2. आवेदन 7 सितंबर से हो जायेंगे स्टार्ट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से महाधिवक्ता कार्यालय (कंप्यूटर संवर्ग) मुख्य परीक्षा यानी कि कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से स्टार्ट हो जाएगी जिसके बाद अभ्यर्थी इस वैकेंसी में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कंप्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण किया हो और साथ ही कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा अथवा NIELIT से O Level प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो और कंप्यूटर एप्लीकेशन में कार्य करने का अनुभव हो।

शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि 03 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की तिथि 07 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन/ शुल्क जमा /आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026
शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए पदों के सापेक्ष 15 गुणा अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जायेगा। मेंस एग्जाम के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी। कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 4 के अनुसार 25,500-81,100 रुपये (ग्रेड पे 2400) प्रतिमाह और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 2 के अनुसार 19,900-63,200 रुपये प्रतिमाह (ग्रेड पे 1900) वेतन दिया जायेगा।

UP Computer Operator Notification 2026 PDF

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 12 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के लिए 11 पद और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 1 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर- रेल मंत्रालय ने आरआरबी एनटीपीसी यूजी एवं ग्रेजुएट भर्ती को किया अप्रूव, 5165 पदों के लिए नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी