UPSSSC Recruitment 2026: ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर आवेदन इस डेट से स्टार्ट, 1829 पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश में ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन करने की लास्ट डेट 03 अगस्त निर्धार ...और पढ़ें

UPSSSC Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन जुलाई माह से शुरू।
कुल 1829 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आज यानी 03 जून को लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार की मुख्य परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही इन पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेद प्रक्रिया 14 जुलाई, 2026 से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 03 अगस्त, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन करने का भी मौका दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 का स्कारकार्ड होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं हनी चाहिए।
मुख्य परीक्षा का पैटर्न
लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से अंकेक्षण, अंतिम खाता, लेखांकन के आधारभूत सिद्धांत, प्रारंभिक लेखा पुस्तकों की तैयारी, दोहरा लेखा प्रणाली, बैक समाधान विवरण, वित्तीय नियमों की सामान्य जानकारी, एडवांस एकाउन्टेंसी और टैक्सेशन, अंकगणि आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।
आयु-सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कैसे करें अप्लाई
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर लॉगिन करने के बाद पीईटी परीक्षा में दर्ज जानकारी प्रदर्शित होगी।
- इसके बाद आप जिस भी पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस पद पर क्लिक करना होगा।
- पद का चयन करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को दर्ज करना होगा।
- अब फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कान कॉपी को अपलोड करना होगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
यह भी पढ़ें: RPSC Teacher Bharti 2026: राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें पात्रता सहित अन्य डिटेल