UPSSSC Vacancy 2026: यूपी विधान भवन गार्ड और फायरमैन भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट
यूपी में विधान भवन गार्ड एवं फायरमैन के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के साथ 12th उत्तीर्ण उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन ...और पढ़ें

UP Vidhan Bhawan Guard and Fireman recruitment 2026
HighLights
यूपी में विधान भवन गार्ड एवं फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी।
आवेदन 9 जून से होंगे स्टार्ट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से विधान भवन में गार्ड एवं फायरमैन के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। अधिसूचना में दी गई जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून से स्टार्ट होकर 29 जून 2026 तक जारी रहेगी।
जो भी उम्मीदवार यूपीईटी परीक्षा पास कर चुके हैं और गार्ड एवं फायरमैन के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर फॉर्म भर सकेंगे।
भर्ती विवरण
नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से कुल 170 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पद के अनुसार विधान भवन रक्षक के 120 पदों और विधान भवन आग्निक/ अग्निरक्षक के लिए 50 पद आरक्षित हैं।
भर्ती के लिए पात्रता
- इस भर्ती में शामिल होने के लिए UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- माध्यमिक शिक्षा
- परिषद, उत्तर प्रदेश की इण्टरमीडिएट की परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 40 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।
शारीरिक योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और सीना 79 सेंटीमीटर (बिना फुलाये) और 84 सेंटीमीटर (फुलाने पर) होना चाहिए। एससी एसटी के लिए लंबाई 160 सेमी और सीना 77 सेंटीमीटर (बिना फुलाये) और 82 सेंटीमीटर (फुलाने पर) होना चाहिए।
महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी और एससी/ एसटी वर्ग के लिए 147 सेमी निर्धारित है। न्यूनतम वजन 45 से 58 किलोग्राम होना चाहिए।
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ सभी वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये शुल्क जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
चयन एवं वेतन
इस भर्ती में चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। जो अभ्यर्थी रिक्त पदों के लिए चयनित किये जायेंगे उनको पे मैट्रिक्स लेवल 3 को ध्यान में रखकर 21700 से लेकर 69100 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।