Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PDF के साथ हुई गोलीबारी के बाद भारत में आए म्यांमार के 29 सैनिकों को वापस भेजा गया

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 11:39 PM (IST)

    मिलिशिया समूह पीपुल्स डिफेंस फोर्स के साथ भीषण मुठभेड़ के बाद मिजोरम भागकर आए म्यांमार के 29 सैनिकों को रविवार को उनके देश वापस भेज दिया गया। एक अधिका ...और पढ़ें

    कुल 74 म्यांमार सैन्यकर्मी भागकर आ गए थे मिजोरम (फाइल फोटो)
    कुल 74 म्यांमार सैन्यकर्मी भागकर आ गए थे मिजोरम (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कुल 74 म्यांमार सैन्यकर्मी भागकर आ गए थे मिजोरम
    2. अब तक 45 सैनिकों को वापस भेज दिया गया

    पीटीआई, आइजोल। मिलिशिया समूह पीपुल्स डिफेंस फोर्स (PDF) के साथ भीषण मुठभेड़ के बाद मिजोरम भागकर आए म्यांमार के 29 सैनिकों को रविवार को उनके देश वापस भेज दिया गया।

    अबतक कितने सैनिकों को भेजा गया वापस?

    एक अधिकारी ने बताया कि पीडीएफ के साथ हाल ही में हुई गोलीबारी के कारण कुल 74 म्यांमार सैन्यकर्मी भागकर मिजोरम आ गए थे। इनमें से 45 सैनिकों को वापस भेज दिया गया है।

    अधिकारी ने बताया कि ये 29 सैनिक 16 नवंबर को मिजोरम में दाखिल हुए थे, जब अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ किलोमीटर दूर म्यांमार के चिन राज्य के तुईबुअल में उनके शिविर पर पीडीएफ से संबद्ध एक स्थानीय मिलिशिया समूह चिन नेशनल डिफेंस फोर्स (CNDF) ने कब्जा कर लिया था। इन सैनिकों को हवाई मार्ग से मणिपुर के मोरेह ले जाया गया। मोरेह से वे निकटतम म्यांमार शहर तामू गए।

    यह भी पढ़ें: भारतीय सीमा लांघकर आए म्यांमार के 29 और सैनिक, अभी भी हजारों म्यांमारी घुसने की ताक में


    क्या कुछ बोले अधिकारी?

    उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण म्यांमार के सैनिकों को भेजने में देरी हुई, जिसके कारण उनको भारत में ज्यादा दिन रुकना पड़ा। अधिकारी ने कहा कि म्यांमार के सैनिक भारत और म्यांमार के बीच प्राकृतिक सीमा, तियाउ नदी के पास मिजोरम के चंफाई जिले के सैखुम्फाई में पैदल आए और असम राइफल्स और राज्य पुलिस ने उनका स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें: हवाई हमलों से दहला म्यांमार, आठ बच्चों सहित 11 नागरिकों की मौत

    खबरें और भी