Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल में बनाए गए 4660 सहायक मतदान केंद्र, 321 मतदान केंद्र किए गए शिफ्ट

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 10:12 PM (IST)

    चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 4660 सहायक मतदान केंद्र स्वीकृत किए हैं। ये केंद्र उन क्षेत्रों में बने हैं जहाँ 1200 से अधिक मतदाता ...और पढ़ें

    बंगाल में बनाए गए 4660 सहायक मतदान केंद्र (फाइल फोटो)

    बंगाल में बनाए गए 4660 सहायक मतदान केंद्र (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पश्चिम बंगाल में 4660 सहायक मतदान केंद्र स्वीकृत।

    2. 1200 से अधिक मतदाताओं वाले क्षेत्रों में बने केंद्र।

    3. मतदाताओं की सुविधा हेतु 321 केंद्र स्थानांतरित।

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने राज्य में 4660 सहायक मतदान केंद्र बनाने को मंजूरी है। ये सभी सहायक मतदान केंद्र उन क्षेत्रों में बनाए गए है, जहां मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता थे।

    इसके साथ ही मतदान केंद्र तक मतदाताओं की सुगम पहुंच को ध्यान में रखते हुए आयोग ने 321 मतदान केंद्रों को शिफ्ट करने का भी फैसला लिया है। आयोग ने यह फैसला शनिवार राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर किया है।

    आयोग के सचिव सुजीत कुमार ने इस दौरान राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जहां इस फैसले से अवगत कराया है, वहीं मतदान केंद्रों में किए गए बदलाव से सभी मतदाताओं को संबंधित अधिकारियों के माध्यम से अवगत कराने को भी कहा है।

    मतदान केंद्र पर नहीं होंगे 1200 से ज्यादा मतदाता

    गौरतलब है कि आयोग ने चुनाव की घोषणा से पहले ही बंगाल व तमिलनाडु सहित सभी चुनावी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा था कि किसी भी मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए। यदि जरूरत हो तो सहायक मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव दें।

    खबरें और भी

    इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में चुनाव आयुक्त सुखवीर ¨सह संधू और विवेक जोशी ने सभी चुनावी राज्यों के मुख्य सचिवों, डीजीपी, आइजी, जिला निर्वाचन अधिकारियों व एसपी के साथ एक वर्चुअल बैठक की और निर्देश दिया कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए। यदि कहीं कोई डराने, धमकाने की कोशिश करता है, तो उससे सख्ती के साथ निपटें।

    एक मिनट में दो ड्रोन हमले: ईरान का दावा, सऊदी में अमेरिकी दूतावास के भीतर CIA ठिकाने को निशाना बनाया