Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक मिनट में दो ड्रोन हमले: ईरान का दावा, सऊदी में अमेरिकी दूतावास के भीतर CIA ठिकाने को निशाना बनाया

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 09:05 PM (IST)

    सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हुए ड्रोन हमले में CIA स्टेशन को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, 3 मार्च की रात कुछ ही सेकंड के ...और पढ़ें

    1 मिनट में दो ड्रोन हमले ईरान का बड़ा दावा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

    1 मिनट में दो ड्रोन हमले ईरान का बड़ा दावा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हुए ड्रोन हमले को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ही सेकंड के अंतराल में दो ड्रोन हमले किए गए, जिनमें दूतावास के भीतर मौजूद सीआईए स्टेशन को निशाना बनाया गया।

    यह घटना तीन मार्च की रात की बताई जा रही है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पहला ड्रोन रात करीब 1.30 बजे दूतावास परिसर से टकराया। इसके ठीक एक मिनट बाद दूसरा ड्रोन उसी रास्ते से आया और पहले हमले से बने छेद में घुसकर विस्फोट हो गया।

    इस हमले में दूतावास की तीन मंजिलों को भारी नुकसान पहुंचा। बताया गया कि जिस हिस्से को निशाना बनाया गया, वहां सीआईए का स्टेशन मौजूद था। अधिकारियों के मुताबिक, अगर यह हमला दिन में होता, तो नुकसान और ज्यादा हो सकता था।

    नुकसान को लेकर अलग-अलग दावे

    सऊदी रक्षा मंत्रालय ने इस हमले में सीमित नुकसान और मामूली आग लगने की बात कही है। लेकिन एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आग कई घंटों तक जलती रही और दूतावास के कुछ हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हमला दूतावास के सुरक्षित हिस्से तक पहुंच गया था।

    खबरें और भी

    दुनिया भर में अमेरिकी दूतावास अपनी सुरक्षा के लिए मेजबान देश पर निर्भर होते हैं। रियाद में भी सुरक्षा की जिम्मेदारी सऊदी सेना पर थी। बताया गया कि पास के शाही महल की सुरक्षा के लिए पैट्रियट सिस्टम तैनात है, जिसकी कवरेज दूतावास तक भी होती है।

    इसके बावजूद ड्रोन हमले को रोका नहीं जा सका। उसी रात ईरान ने सऊदी में मौजूद एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिनका आवास दूतावास के पास ही है।

    अन्य ठिकानों पर भी हमले

    रिपोर्ट के मुताबिक, रियाद के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर भी ईरानी हमले हुए, जिसमें अमेरिकी विमानों को नुकसान पहुंचा। इस हमले में करीब एक दर्जन सैनिक घायल हुए। 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष के बाद ईरान ने मध्य-पूर्व में अमेरिकी ठिकानों और दूतावासों पर कई हमले किए हैं। बगदाद, दुबई, कुवैत और इराक के एरबिल स्थित अमेरिकी दूतावास भी मिसाइल और ड्रोन हमलों के निशाने पर रहे हैं।

    हालांकि इन हमलों में दूतावासों पर कोई अमेरिकी नागरिक हताहत नहीं हुआ, लेकिन अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों में सात सैनिकों की मौत और सैकड़ों घायल होने की खबर है।

    आंखों पर पट्टी, घुटनों पर बैठाया... जब ईरान में पकड़े गए थे अमेरिकी सैनिक; तब क्या हुआ था?