Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल से रायपुर आया 500 किलो पनीर मानकों पर खरा, तीन सैंपलों की रिपोर्ट आई

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:55 AM (GMT+05:30)

    अमरकंटक एक्सप्रेस से बुधवार को रायपुर आया 500 किलो पैक्ड पनीर का नमूना निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। इस रिपोर्ट के बाद संबंधित ब्रांड ने भी अपन ...और पढ़ें

    भोपाल से रायपुर आया 500 किलो पनीर मानकों पर खरा

    भोपाल से रायपुर आया 500 किलो पनीर मानकों पर खरा

    HighLights

    1. छत्तीसगढ़ में एनॉलॉग पनीर पर रोक के बीच तीन सैंपलों की रिपोर्ट आई

    2. भोपाल से आए पनीर की जांच रिपोर्ट 24 घंटे में ही कर दी गई सार्वजनिक

    जेएनएन, रायपुर। अमरकंटक एक्सप्रेस से बुधवार को रायपुर आया 500 किलो पैक्ड पनीर का नमूना निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। इस रिपोर्ट के बाद संबंधित ब्रांड ने भी अपने उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर दावा दोहराया है कि उसका पनीर निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया जाता है।

    इसके अलावा तीन अगस्त को रायपुर रेलवे स्टेशन, तेलघानी नाका से प्रांशु राय उर्फ गोलू से जब्त 100 किलो पनीर और तिल्दा से लिए गए पनीर के नमूनों की जांच रिपोर्ट जारी कर दी गई है। इनमें रेलवे स्टेशन से जब्त खुले पनीर तथा तिल्दा स्थित कृष्णा डेयरी से लिया गया खुला पनीर खाद्य विश्लेषक की जांच में अमानक पाया गया है।

    अमानक घोषित नमूनों के विक्रेताओं और संबंधित कारोबारियों के कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट में अमरकंटक एक्सप्रेस से उतारकर रायपुर लाए जा रहे पैक्ड पनीर का नमूना निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया है।

    विभाग ने इसे मानक में खरा श्रेणी में रखा है। यह पनीर शंकर ट्रेडर्स बसना, राठी ट्रेडर्स जगदलपुर, पंकज ट्रेडर्स नवरंगपुर, बादल जयपोरे और शुभम ट्रेडर्स सरायपाली ने मंगाया था।

    रिपोर्ट आने के बाद पनीर को डीलरों को लौटा दिया। भोपाल के पनीर के मामले में किसी से पूछताछ या संबंधित पक्षों का आधिकारिक बयान सार्वजनिक नहीं किया गया है। केवल नमूना जांच और उसकी रिपोर्ट जारी की गई है। दो नमूने एक ही दिन यानी तीन अगस्त को लिए गए थे।

    एक नमूना पांच अगस्त को लिया गया। विभाग ने अब तीनों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। पिछले एक साल में जब्त पनीर की अभी तक नहीं आई रिपोर्टइस बात को लेकर चर्चा है कि भोपाल से आए पनीर की जांच रिपोर्ट महज 24 घंटे में सार्वजनिक की गई।

    खबरें और भी

    पिछले एक वर्ष में 19,000 किलो पनीर की जब्ती हुई थी, लेकिन अब तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। इन प्रकरणों पर अब तक चालान भी पेश नहीं किया गया। बता दें कि पहले पकड़े गए अमानक पनीर को मिट्टी में दफन करके नष्ट किया गया है।

    जानिए कितने दिनों में आती है रिपोर्ट सामान्यतः प्रारंभिक रासायनिक परीक्षण 24 से 48 घंटे में पूरे हो सकते हैं, जबकि विधिवत विश्लेषण और प्रमाणित रिपोर्ट प्रयोगशाला की प्रक्रिया के अनुसार दो से सात दिन या उससे अधिक समय भी ले सकती है।

    प्रतिबंध के बाद लगातार निरीक्षण और नमूना जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।- विनोद गुप्ता, अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग।