Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ISI का आतंकी हमले की साजिश नाकाम, बंगाल-तमिलनाडु से 8 आतंकी गिरफ्तार; बांग्लादेश का भी कनेक्शन

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 11:02 AM (GMT+05:30)

    खुफिया एजेंसियों ने बंगाल और तमिलनाडु से 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये कथित तौर पर पाकिस्तान की आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकी नेटवर्क के इशारे पर द ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खुफिया एजेंसियों ने बड़ी आंतकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए 8 आतंकियों को गिरफ्तार में लिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत तमिलनाडु से 6 संदिग्धों और बंगाल से 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकी नेटवर्क की दिशा-निर्देश पर आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहे थे।

    तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए सभी 6 संदिग्धों को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं, जो फेक डॉक्यूमेंट से चलते भारत में एक्टिव थे।

    तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए 6 आतंकियों की पहचान, मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है। इसके अलावा दो संदिग्धों को बंगाल से भी गिरफ्तार किया गया है।

    बड़ी आतंकी वारदात के अंजाम देने की तैयारी में थे संदिग्ध

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये देश के अलग-अलग हिस्सों में संगठिक मॉड्यूल बनाकर बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। इन्हें सीमा पर बैठे आकाओं से लगातार निर्देश मिल रहे थे। छापामारी के दौरान जांच एजेंसियों को इनके पास से दर्जनों मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और डिजिटल डिवाइस बरामद किए हैं।

    विदेशी आकाओं से संपर्क में थे सभी आरोपी

    रिपोर्ट्स की मानें तो इन्हीं डिवाइस के जरिए आरोपी अपने विदेशी आकाओं के सपंर्क में थे। जांच एजेंसियों ने सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, ताकि दूसरे संभावित संपर्कों का भी पता लगाया जा सके।

    खबरें और भी

    एजेंसियां ये भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या कोई स्थानीय भी तो इसमें मदद नहीं कर रहा था। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर कई और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, लाल किला और प्रमुख मंदिरों में धमाके की साजिश रच रहा लश्कर