'गुड बाय टुकड़े-टुकड़े इंडी गठबंधन', भाजपा ने किया राघव चड्ढा और उनके साथियों का स्वागत; विपक्ष पर कसा तंज
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया, जिनमें राघव चड्ढा भी शामिल हैं। ...और पढ़ें
HighLights
किरण रिजिजू ने 7 AAP सांसदों का भाजपा में स्वागत किया।
राघव चड्ढा सहित सांसदों ने AAP छोड़ भाजपा का दामन थामा।
रिजिजू ने 'इंडी गठबंधन' पर तंज कसा, संसदीय आचरण सराहा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को राघव चड्ढा और 6 अन्य सांसदों को स्वागत किया, जिन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का फैसला किया।
एक्स पर पोस्ट में, रिजिजू ने नए शामिल हुए सांसदों के संसदीय आचरण की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सदन में कभी कोई अनुशासनहीनता या असंसदीय आचरण नहीं किया।
रिजिजू ने किया 7 सांसदों का स्वागत
रिजिजू ने कहा, माननीय राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के भाजपा में विलय को स्वीकर कर लिया है। अब राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल के सदस्य हैं।
लंबे समय से मैंने देखा है कि इस 7 माननीय सांसदों ने कभी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया और न ही कभी कोई अनुशासनहीनता या असंसदीय आचरण किया।
रिजिजू का INDI गठबंधन पर तंज
केंद्रीय मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र-निर्माण करने वाले NDA में आपका स्वागत है, और 'टुकड़े-टुकड़े' INDI गठबंधन को अलविदा।"
AAP के 7 सांसद BJP में शामिल
शुक्रवार को AAP को तब बड़ा झटका लगा, जब इसे सात राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी अपने मूल सिद्धांतों और मूल्यों से भटक गई है।
राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "हमने फैसला किया है कि हम जो राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य हैं, भारत के संविधान के प्रविधानों का इस्तेमाल करते हुए बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।"
राज्यसभा में बढ़ा NDA का कुनबा
इस बदलाव के साथ, राज्यसभा में बीजेपी की ताकत 106 से बढ़कर 113 हो गई है, जबकि एनडीए की कुल संख्या 141 से बढ़कर 148 हो गई है, जिसमें सात मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं। साल के अंत तक 30 से ज्यादा सीटें खाली होने वाली हैं, ऐसे में उम्मीद है कि बीजेपी को कम से कम पांच और सीटें मिलेंगी, जिससे वह दो तिहाई बहुमत के आंकड़े 163 के और करीब पहुंच जाएगी।
इस बीच, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सभापति सीपी राधाकृष्णन से औपचारिक रूप से अपील की है कि इस सात सांसदों को अयोग्य घोषित किया जाए।
यह भी पढ़ें- 'AAP में टॉक्सिक वर्क एनवायरनमेंट है', राघव चड्ढा ने बैकलैश पर दिया जवाब- 'राइट मैन, रॉन्ग पार्टी'