'AAP में टॉक्सिक वर्क एनवायरनमेंट है', राघव चड्ढा ने बैकलैश पर दिया जवाब- 'राइट मैन, रॉन्ग पार्टी'
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने अपने इस फैसले का कारण 'आप' में 'टॉक्सिक वर्क एनवायरनमेंट' और नि ...और पढ़ें

राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी के माहौल को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके इस फैसले पर सोशल मीडिया पर आलोचना और सराहना दोनों जारी है। आलोचनाओं का जवाब देते हुए उन्होंने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है, 'आप में टॉक्सिक वर्क एनवायरनमेंट है।'
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए चड्ढा ने कहा कि अब यह पुरानी आप नहीं रही। चड्ढा ने कहा, 'पिछले तीन दिनों से मुझे आपके बहुत सारे मैसेज आ रहे हैं। ज्यादातर लोग मुझे शुभकामनाएं दे रहे हैं और बधाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग मेरे फैसले के पीछे के कारण जानना चाहते हैं।'
उन्होंने बताया कि उन्होंने आप को 15 साल की जवानी दे दी। खून-पसीना और मेहनत देकर बनाया, लेकिन अब पार्टी में काम करने और संसद में बोलने से भी रोका जाता है।
'राइट मैन, रॉन्ग पार्टी'
राघव चड्ढा ने खुद को 'सही आदमी, लेकिन गलत पार्टी' बताया। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने राजनीति छोड़ने, पार्टी में सुधार या नई प्लेटफॉर्म पर जाने के विकल्पों पर विचार किया और आखिरकार दूसरा रास्ता चुना। उन्होंने आप छोड़ने का कारण 'डर' नहीं, बल्कि 'निराशा, मोहभंग और घृणा' बताया।
उन्होंने दावा किया कि आप से संबंध तोड़ने का फैसला करने वाले सात सांसद हैं। चड्ढा बोले, 'एक व्यक्ति गलत हो सकता है, दो गलत हो सकते हैं, लेकिन सात लोग गलत नहीं हो सकते।'
फॉलोअर्स घटने के तंज पर बोले...
राघव चड्ढा के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर भारी बैकलैश देखने को मिला। मात्र 24 घंटे में उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में दो लाख से ज्यादा की कमी आई (बाद में यह आंकड़ा 20 लाख तक पहुंच गया)। पुराने वीडियो क्लिप्स भी वायरल हो गए, जिनमें चड्ढा भाजपा की आलोचना करते नजर आ रहे थे।
दिया दो टूक जवाब
वीडियो में चड्ढा ने कहा कि वे अब ज्यादा ऊर्जा और उत्साह के साथ जनता की समस्याओं को उठाते रहेंगे। यह घटनाक्रम आप में कथित आंतरिक कलह और कई नेताओं के असंतोष को लेकर चर्चा तेज कर गया है। राघव चड्ढा आप के प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं और दिल्ली- पंजाब राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल पर चौतरफा संकट: राघव समेत बागी सांसदों का BJP में विलय, कोर्ट से झटका और ‘दूसरा शीशमहल’ विवाद
यह भी पढ़ें- जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, लिखा पत्र- 'न्याय की उम्मीद टूट चुकी है...'
यह भी पढ़ें- डर से नहीं, '3D' की वजह से 7 सांसदों ने छोड़ा केजरीवाल का साथ, शीश महल 2.0 को लेकर AAP पर बरसे राघव चड्ढा
यह भी पढ़ें- बांसुरी स्वराज का केजरीवाल पर हमला: ‘शीशमहल-2’ का खर्च पंजाब मंत्री उठा रहा, आप पर वादाखिलाफी के आरोप
यह भी पढ़ें- क्या राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों पर है संकट? संजय सिंह बोले- AAP छोड़ने वालों की राज्यसभा सदस्यता होगी रद