Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डर से नहीं, '3D' की वजह से 7 सांसदों ने छोड़ा केजरीवाल का साथ, शीश महल 2.0 को लेकर AAP पर बरसे राघव चड्ढा

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 06:15 PM (IST)

    राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद AAP पर भ्रष्टाचार और 'शीश महल' विवाद को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पार्टी छोड़ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. राघव चड्ढा ने AAP छोड़ने के लिए 3D को जिम्मेदार ठहराया

    2. भ्रष्टाचार और 'शीश महल' विवाद पर AAP को घेरा

    3. 7 सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने की बात कही

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डर से पार्टी छोड़ने के AAP के आरोपों को दरकिनार करते हुए उन्होंने इसके लिए 3D (तीन डी) को जिम्मेदार ठहराया है।

    ये 3D हैं, Disappointment, Disenchantment और Disgust राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को छोड़ने का फैसला किसी डर नहीं लिया, बल्कि निराशा, मोहभंग और खीज (Disappointment, Disenchantment and Disgust) के कारण लिया है।

    चड्ढा ने कहा कि जिस पार्टी को लोगों ने अपने खून-पसीने से सींचा, उससे जुड़े लगभग सभी समर्पित लोग या तो जा चुके हैं या जाने की तैयारी में हैं। मेहनती कार्यकर्ताओं को अब पार्टी में कोई भविष्य नजर नहीं आता।

    उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी गलत दिशा में जा रही है और अब कोई भी इसके साथ जुड़ना नहीं चाहता। 7 सांसद एक साथ पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि हम सभी का मानना है कि पार्टी अब भ्रष्ट और समझौता करने वाले हाथों में चली गई है।

    ‘शीश महल’ और शीश महल 2.0 पर घेरा

    चड्ढा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए ‘शीश महल’ और कथित Sheesh Mahal 2.0” विवाद को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि इन मुद्दों ने जनता के बीच पार्टी की साख को गंभीर रूप से प्रभावित किया और यही दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का एक बड़ा कारण बना।

    खबरें और भी

    उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के एक साल के भीतर ही शीश महल 2.0 सामने आ गया, जिससे साफ है कि पार्टी ने कोई सबक नहीं लिया।”

    अंदरूनी कलह और बढ़ते मतभेद

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, चड्ढा और पार्टी नेतृत्व के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। उन्हें हाल ही में राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाया गया था, जिसके बाद विवाद और गहरा गया।

    चड्ढा समेत कुल 7 राज्यसभा सांसदों का एक साथ पार्टी छोड़ना AAP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पार्टी के अंदर गहरी टूट और नेतृत्व को लेकर उठते सवाल और तेज हो गए हैं।

    आम आदमी पार्टी का पलटवार

    वहीं, AAP नेताओं ने इस पूरे घटनाक्रम को 'ऑपरेशन लोटस' करार देते हुए BJP पर आरोप लगाया है कि केंद्रीय एजेंसियों के जरिए पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

    इस पूरे घटनाक्रम ने दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज कर दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि AAP इस संकट से कैसे उबरती है और इसका सियासी असर कितना व्यापक होता है।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- 'अरविंद केजरीवाल की व्यक्तिगत केंद्रित राजनीति से टूटी पार्टी', राघव चड्ढा के BJP में जाने पर बोले पूर्व AAP नेता

    यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा ही नहीं एक और नेता भी है AAP की सबसे बड़ी टूट का मास्टरमाइंड, पंजाब जीत में निभाई थी अहम भूमिका