बांसुरी स्वराज का केजरीवाल पर हमला: ‘शीशमहल-2’ का खर्च पंजाब मंत्री उठा रहा, आप पर वादाखिलाफी के आरोप
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के 'शीशमहल-2' का खर्च पंजाब का एक मंत्री उठा रहा है। उन्होंने केजरीवाल पर दिल्लीवासियों से ...और पढ़ें
HighLights
केजरीवाल के 'शीशमहल-2' का खर्च पंजाब मंत्री उठा रहा।
दिल्लीवासियों से किए वादे तोड़े, अन्ना हजारे को धोखा दिया।
आप पर महिला विरोधी होने और दोगली राजनीति का आरोप।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रेसवार्ता में कहा, आम आदमी पार्टी के जन्म के साथ अरविंद केजरीवाल राजनीति में एक विकल्प के रूप में उभरने का प्रयास कर रहे थे। दिल्लीवासियों से कई तरह के वादे किए थे। अन्ना हजारे के आंदोलन की उपज थे और बाद में उनके साथ धोखा कर दिया। उनकी पार्टी के संस्थापक सदस्य छोड़कर चले गए।
'पंजाब का एक मंत्री उठा रहा खर्च'
बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली के लोग अब इनकी नौटंकी समझ गए हैं। इस कारण दिल्लीवासियों ने उन्हें नकार कर दिल्ली के लोगों ने विकास को चुना है। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल के शीशमहल दो को बनाने का खर्च पंजाब का एक मंत्री उठा रहा है।
दिल्ली में बंगले की मांग की
केजरीवाल एक आवरण धारण किए रहते हैं। उन्हें सच्चाई लोगों के सामने रखना चाहिए। लोगों को गुमराह करने के लिए सर्दी में मफलर और चुनाव के पहले खांसी लौट आती है। पंजाब के टैक्स के पैसे पर पूरे भारत का भ्रमण करते हैं। अपनी पार्टी के तत्कालीन राज्यसभा सदस्य के बंगले में रहे। बंगला में नहीं रहने का वादा करने वाले कोर्ट में जाकर दिल्ली में बंगले की मांग की।
नारी शक्ति बिल पर भी बोलीं
पिछले दिनों केजरीवाल व आप के नेताओं ने पिछले दिनों हाई कोर्ट की एक महिला न्यायमूर्ति को लेकर गलत बयानबाजी की। आप महिला विरोधी है। नारी वंदन अधिनियम संशोधन का विरोध किया। महिलाओं की भूमिका सिर्फ वोट देने तक रखना चाहते हैं। उनके सरकारी आवास में महिला सांसद के साथ मारपीट की गई। एक संगठन का संगठन महामंत्री यदि उसे छोड़ दे तो वह गिर जाता है। आप के लिए आत्म मंथन का है। मुद्दा विलासिता वाले आवास में रहने का नहीं बल्कि दोगली राजनीति की है। झूठ बोलने की है।
खबरें और भी
'सीपीडब्ल्यूडी नहीं पंजाब सरकार के एक मंत्री उठा रहे खर्चा'
उन्होंने कहा कि केजरीवाल को आवंटित सरकारी आवास माय फर्नीचर माय वे नामक कंपनी द्वारा उनके सरकारी आवास को सजा रही है। कंपनी द्वारा प्रस्तावित फर्नीचर की फोटो भाजपा ने जारी की है। ग्राहक जो मांग करता है कंपनी वहीं डिजाइन उसे देती है। इस सजावट का खर्च सीपीडब्ल्यूडी नहीं पंजाब सरकार के एक मंत्री उठा रहे हैं। इसकी जानकारी भाजपा के पास है।
यह भी पढ़ें- सब साथ छोड़ गए, पर वो खड़ा रहा... आखिर कौन है वो वफादार, जिसने नहीं दिया केजरीवाल को धोखा?
यह भी पढ़ें- भाजपा का दामन थामते ही और तीखे हुए स्वाती मालिवाल के तेवर, बोलीं- 'हम नहीं केजरीवाल हैं गद्दार'
यह भी पढ़ें- 'शीशमहल-2' भाजपा ने जारी की केजरीवाल के नए बंगले की तस्वीर, आप ने बताया फर्जी