Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर 'अनंत सूत्र' का संदेश, 150 साल पुरानी साड़ी बढ़ा रही शोभा; संस्कृति मंत्रालय की सराहनीय पहल

    By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 26 Jan 2024 11:18 AM (IST)

    75th Republic Day 2024 देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विकसित भारत की झलक दिखाई दे रही है। आज ...और पढ़ें

    कर्तव्य पथ पर 'अनंत सूत्र' का संदेश
    कर्तव्य पथ पर 'अनंत सूत्र' का संदेश

    HighLights

    1. 150 साल पुरानी साड़ी कर्तव्य पथ की बढ़ा रही शोभा
    2. 1900 साड़ियों ने दिया 'अनंत सूत्र' का संदेश

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 75th Republic Day 2024: देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विकसित भारत की झलक दिखाई दे रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तिरंगा फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई। इसी के साथ ही 90 मिनट तक चलने वाली परेड की शुरुआत हो गई। आज की इस परेड में 'अनंत सूत्र' नामक एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

    अमृत महोत्सव ने एक्स पर 'अनंत सूत्र' का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि संस्कृति मंत्रालय की पहल से इस गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ पर #AnantaSutra के माध्यम से दर्शायी जा रही है- देश की समृद्ध वस्त्र कला की प्रतीक साड़ियां। आगे कहा गया,

    देश के अलग-अलग प्रांतों की इन साड़ियों की जानकारी दर्शक क्यूआर कोड के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: पहली बार महिला कलाकारों ने शंख, नगाड़ों के साथ शुरू की परेड, देखें लाइव

    क्या है 'अनंत सूत्र'?

    'अनंत सूत्र' साड़ी का सम्मान है, जो फैशन की दुनिया के लिए भारत का शाश्वत उपहार है। संस्कृति मंत्रालय की कर्तव्य पथ पर 'अनंत सूत्र - द एंडलेस थ्रेड' नामक एक विशेष प्रदर्शनी देखने को मिल रही है जिसमें 18 राज्यों से लाई गईं 1900 साड़ियों को शामिल किया गया। इन साड़ियों में विभिन्न भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की झलक दिखाई दे रही है।

    कर्तव्य पथ के दोनों ओर लकड़ी के फ्रेम पर ऊंचे स्थान पर 'अनंत सूत्र' को दर्शाया गया है। इसमें 150 साल पुरानी साड़ियां भी हैं। साथ ही नीचे क्यूआर कोड मौजूद हैं, जिनके माध्यम से बुनाई और कढ़ाई की कला के बारे में बारीकी से जाना जा सकता है। संस्कृति मंत्रालय ने 'अनंत सूत्र' के माध्यम से भारत के लाखों बुनकरों का सम्मान किया। जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी इस परंपरा को जीवित रखा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: इस प्रिंट की पगड़ी पहने नजर आए पीएम मोदी, जानें क्या था इस बार उनके लुक में खास

    ऐसे प्राप्त करें साड़ियों की जानकारी

    लकड़ी के फ्रेम पर साड़ियों लगाई गई हैं। इनमें क्यूआर कोड भी मौजूद है, जिन्हें स्कैन करने पर आप सीधे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की वेबसाइट पर पहुंचेंगे और यहां पर आप साड़ी और कपड़े के बारे में छोटी से छोटी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।