बंगाल के चुनावी नतीजों से पहले भवानीपुर में बवाल, बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
चुनावी नतीजों की घोषणा से पहले भवानीपुर में भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर दोनों पक्षो ...और पढ़ें

भवानीपुर में भिड़े भाजपा-तृणमूल के चुनावी एजेंट।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज आने वाले हैं। इससे पहले हॉट सीट भवानीपुर में तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हो गई। इन लोगों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर तृणमूल और भाजपा के मतगणना एजेंटों के बीच ज़ुबानी बहस देखने को मिली।
हॉट सीट भवानीपुर
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से तृणमूल की ओर से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा की ओर से विपक्ष के सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला है। इसके अलावा प्रदीप प्रसाद (कांग्रेस), श्रीजीब बिस्वास (सीपीआईएम), मनिका मुखर्जी (बीएनएआरपी), अनुमिता शॉ (एसयूसीआईसी) भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
पिछली बार कौन जीता था चुनाव?
2021 के विधानसभा चुनावों में तृणमूल के शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने भाजपा के रुद्रनील घोष को 28,719 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी। 2026 के चुनावों में भवानीपुर में 86.45% मतदान दर्ज किया गया, जबकि 2021 में यह 61.36% था। भवानीपुर में 29 अप्रैल, 2026 को मतदान हुआ।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: A verbal argument broke out between the counting agents of TMC and BJP outside the counter centre at Sakhawat Memorial School in Bhabanipur assembly constituency.
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Counting of votes for 293 Assembly constituencies of the state will begin at 8 AM… pic.twitter.com/cvJOrqHC6i
यह भी पढ़ें: Bhabanipur Election Result 2026: ममता बनर्जी या सुवेंदु अधिकारी? भवानीपुर सीट पर कड़ा मुकाबला, लेटेस्ट अपडेट