आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं नाम-मोबाइल नंबर और एड्रेस, क्या हैं UIDAI के नियम?
UIDAI ने आधार कार्ड में नाम, मोबाइल नंबर, पता और जन्मतिथि अपडेट करने के नियम तय किए हैं। नाम दो बार, जन्मतिथि और लिंग एक बार बदल सकते हैं, जबकि पता और ...और पढ़ें

आधार में कितनी बार बदल सकते हैं नाम मोबाइल नंबर और एड्रेस (AI द्वारा जनरेटेड फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में आधार कार्ड सिर्फ पहचान पत्र नहीं रह गया है। बैंक खाते, सिम कार्ड, सरकारी योजनाओं और कई जरूरी सेवाओं के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर बदल जाए या आप नए पते पर शिफ्ट हो जाएं, तो आधार में जानकारी अपडेट कराना जरूरी हो जाता है।
कई लोग यह जानना चाहते हैं कि आधार कार्ड में नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस या जन्मतिथि कितनी बार बदली जा सकती है। UIDAI ने इसके लिए साफ नियम बनाए हैं, ताकि लोग जरूरत पड़ने पर आसानी से जानकारी अपडेट करा सकें। UIDAI के नियमों के अनुसार अलग-अलग जानकारियों को अपडेट करने की अलग लिमिट तय की गई है।
एड्रेस और मोबाइल नंबर कितनी बार बदल सकते हैं?
आधार कार्ड में एड्रेस जरूरत के हिसाब से कई बार अपडेट कराया जा सकता है। इसके लिए myAadhaar पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति नौकरी, पढ़ाई या किराए के घर के कारण बार-बार शहर बदलता है, तो वह अपना पता अपडेट करा सकता है।
मोबाइल नंबर भी जरूरत पड़ने पर कई बार बदला जा सकता है। इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाना होता है। UIDAI Aadhaar App के जरिए भी मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध है। नया मोबाइल नंबर जोड़ने के बाद OTP वेरिफिकेशन और ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। अपडेट होने के बाद आधार से जुड़े सभी मैसेज और अलर्ट नए नंबर पर आने लगते हैं।
खबरें और भी
नाम और जन्मतिथि अपडेट करने की लिमिट
UIDAI के नियमों के मुताबिक आधार में नाम केवल 2 बार ही अपडेट कराया जा सकता है। वहीं जन्मतिथि और जेंडर में बदलाव सिर्फ 1 बार ही संभव है। इसलिए इन जानकारियों को अपडेट करते समय पूरी सावधानी बरतना जरूरी है।
गलत जानकारी देने पर बाद में परेशानी हो सकती है और दोबारा बदलाव करना मुश्किल हो सकता है। अगर पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है, तब भी आधार सेवा केंद्र जाकर नया नंबर अपडेट कराया जा सकता है।
आधार अपडेट कराने की फीस कितनी है?
आधार में एड्रेस, मोबाइल नंबर, नाम, जेंडर और जन्मतिथि अपडेट कराने के लिए 75 रुपये फीस देनी होती है। हर अपडेट के लिए तय शुल्क लिया जाता है और प्रक्रिया पूरी होने में कुछ दिन लग सकते हैं। UIDAI लोगों को सलाह देता है कि आधार में हमेशा सही मोबाइल नंबर और पता अपडेट रखें। इससे बैंकिंग, पैन लिंकिंग और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाओं में किसी तरह की दिक्कत नहीं आती।