आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले सात सांसद कौन? राघव चड्ढा ने गिनाए नाम; अब कितने MP बचे
राघव चड्ढा समेत तीन राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले राघव चड्ढा ने दावा किया था कि आप के दो-तिहाई से अधिक राज ...और पढ़ें

आम आदमी पार्टी में टूट, कई सांसदों ने छोड़ी पार्टी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में फूट की खबरें तो पहले से आ रही थीं लेकिन अब पार्टी टूटने भी लगी है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026) को घोषणा की कि वह आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसके बाद इन तीनों सांसदों ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ली।
इससे पहले पंजाब से राज्यसभा सांसद चड्ढा ने यह भी कहा कि उनके साथ-साथ दो तिहाई से ज्यादा राज्यसभा सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "हमने यह फैसला किया है कि राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सदस्य होने के नाते हम भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में मिला लेंगे।"
दरअसल, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप और राघव चड्ढा के बीच महीनों से तनाव चल रहा था। ऐसे में आइए नजर डालते हैं कि दो तिहाई से ज्यादा सदस्यों के आप छोड़ने के बाद केजरीवाल की पार्टी के राज्यसभा मे कितने सदस्य रह जाएंगे?
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कितने सदस्य?
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सदस्य थे।
- राघव चड्ढा
- संजय सिंह
- स्वाति मालीवाल
- हरभजन सिंह
- राजेंद्र गुप्ता
- विक्रमजीत साहनी
- नारायण दास गुप्ता
- अशोक कुमार मित्तल
- संदीप पाठक
- संत बलबीर सिंह।
किसने-किसने छोड़ी आप की राज्यसभा सदस्यता?
राघव चड्ढा ने कहा, "राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई से ज्यादा इस मामले में हमारे साथ हैं। उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं और आज सुबह हमने हस्ताक्षरित पत्र और दस्तावेज राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं। उनमें से 3 आपके सामने यहां मौजूद हैं। हमारे अलावा, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी हैं।"
खबरें और भी
इस तरह अगर देखा जाए तो राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल और संदीप पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसके अलावा राघव चड्ढा ने हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल का नाम लिया। ऐसे में कुल 7 राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
राज्यसभा में आप की कितनी रह जाएगी ताकत?
इन सात सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल तीन सदस्य ही रह जाएंगे।
- संजय सिंह
- नारायण दास गुप्ता
- संत बलबीर सिंह।
लोकसभा में कितने सदस्य?
आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसदों की अगर बात की जाए तो यहां सदस्यों की संख्या तीन है।
- राज कुमार चब्बेवाल
- गुरमीत सिंह मीत हायेर
- मलविंदर सिंह कंग।
क्यों मायने रखते हैं ये नंबर?
अगर सदन में किसी पार्टी के कम से कम दो-तिहाई सदस्य किसी दूसरी पार्टी के साथ विलय करने पर सहमत हो जाते हैं तो इसे एक वैध विलय माना जाएगा है न कि दलबदल। ऐसे मामलों में सदस्यों को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य नहीं ठहराया जाता है।
फिलहाल, राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं। इस कदम के बाद दो-तिहाई यानी सात सांसद भाजपा के साथ विलय करने के लिए तैयार हैं। अगर यह संख्या इससे कम होती तो विलय करने के इच्छुक सदस्यों को अपनी उच्च सदन की सदस्यता छोड़नी पड़ती।
इसलिए, अगर चड्ढा अकेले इस्तीफा देते तो उन्हें अपनी राज्यसभा सदस्यता छोड़नी पड़ती।
यह भी पढ़ें: AAP में बड़ी टूट: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और स्वाति मालिवाल का BJP में शामिल होने का एलान
