विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक: सुवेंदु सरकार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट यहां देखें

Published: Sat, 09 May 2026 12:23 PM (IST)Updated: Sat, 09 May 2026 02:06 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल सहित पांच अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

सुवेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्रियों ने शपथ ली (फोटो-एएनआइ)

सुवेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्रियों ने शपथ ली (फोटो-एएनआइ)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सुवेंदु अधिकारी के बाद पांच अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। इन मंत्रियों के मंत्रालय अभी तय नहीं किए गए हैं।

  • दिलीप घोष
  • अग्निमित्रा पॉल
  • अशोक कीर्तनिया
  • खुदीराम टुडू
  • निसिथ प्रमाणिक

सुवेंदु अधिकारी के बाद 5 नेताओं की शपथ

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ये कार्यक्रम हुआ। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने सबसे पहले सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद पांच अन्य मंत्रियों ने शपथ ली।

Bengal (21)

दिलीप घोष की शपथ

सुवेंदु अधिकारी के बाद शपथ लेने दिलीप घोष को बुलाया गया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के दौरान दिलीप घोष ही बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। दिलीप घोष ने इस चुनाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Bengal (22)

अग्निमित्रा पॉल की शपथ

दिलीप घोष के शपथ लेने के बाद अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में शामिल होने वाली अग्निमित्रा पॉल अकेली महिला मंत्री हैं। अग्निमित्रा पॉल ने इस बार के विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण से 40 हजार से ज्यादा वोटों से जीतीं।

Bengal (23)

अशोक कीर्तनिया की शपथ

सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल के बाद चौथे नंबर पर शपथ लेने अशोक कीर्तनिया आए। इन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ली। अशोक कीर्तनिया ने बोंगाँव उत्तर सीट से 40 हजार वोटों से जीत हासिल की और अब उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री बनाया गया है।

Bengal (24)

खुदीराम टुडू की शपथ

सुवेंदु अधिकारी की सरकार में अगले मंत्री के तौर पर शपथ लेने क्षुदीराम टुडू आए। खुदीराम टुडू ने रानीबंध सीट से 50 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीता।

Bengal (25)

निसिथ प्रमाणिक की शपथ

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता निसिथ प्रमाणिक को भी सुवेंदु अधिकारी की सरकार में मंत्री बनाया गया है। विधानसभा चुनाव में निसिथ प्रमाणिक कूचविहार जिले की माथाभांगा सीट से 57 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं।

Bengal (26)

यह भी पढ़ें- कौन हैं माखनलाल सरकार? सुवेंदु की शपथ से पहले PM मोदी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।