यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में कांग्रेस-सपा के साथ होगा ओवैसी का गठबंधन?
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM को इंडी गठबंधन में शामिल करने पर अलग-अलग राय र ...और पढ़ें

इंडी गठबंधन में ओवैसी को शामिल करने पर कांग्रेस-सपा में मतभेद (जागरण)
HighLights
कांग्रेस ओवैसी की AIMIM को सांप्रदायिक मानती है।
सपा BJP को हराने वाले किसी भी दल का स्वागत करती है।
ओवैसी का सम्मानजनक भागीदारी मिलने पर गठबंधन को तैयार।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए इंडी गठबंधन ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अलग-अलग रुख अपना रहे हैं। इससे इंडी गठबंधन के अंदर दो बड़ी पार्टियों की अलग-अलग सोच सामने आई है।
क्या इंडी गठबंधन में शामिल होंगे ओवैसी?
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने रविवार को कहा कि AIMIM के इंडी गठबंधन में शामिल होने पर कोई भी फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा, 'सांप्रदायिकता के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता।'
मसूद ने कहा, 'एक तरफ सांप्रदायिकता का विरोध करना और दूसरी तरफ उसे मजबूत करना संभव नहीं होगा। लड़ाई पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच है। इसमें कोई बीच का रास्ता नहीं है। सिर्फ राहुल गांधी में ही बीजेपी को हराने की ताकत है।'
इमरान मसूद ने आगे कहा, 'लोग बीजेपी को हराना चाहते हैं, उन्हें राहुल गांधी के साथ जुड़ना चाहिए और उनका समर्थन करना चाहिए।'
मसूद की ये बातें ऐसे समय में आई हैं जब विपक्षी गठबंधन को पिछले एक साल में दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल में बड़ी हार मिली है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद INDI गठबंधन फिर एक बाद साथ दिखाई दे रहा है।
'जो BJP को हराएगा, उसका स्वागत है'
INDI गठबंधन के कुछ नेताओं के बीच एक अलग राय भी जोर पकड़ रही है। ये नेता बीजेपी-विरोधी गठबंधन को मजबूत करने के पक्ष में हैं, जिसमें ओवैसी की AIMIM भी शामिल हो सकती है।
खबरें और भी
समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने किसी भी ऐसी राजनीतिक ताकत का स्वागत किया जो BJP को कमजोर कर सके।
उत्तर प्रदेश में AIMIM के साथ किसी समझौते की संभावना के बारे में पूछे जाने पर राम गोपाल यादव ने कहा, 'जो भी BJP को हराएगा, उसका स्वागत है।'
ओवैसी भी हाथ मिलाने को तैयार
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इंडी गठबंधन के साथ जुड़ने की बात कही है। AIMIM प्रमुख ने कहा, 'हम BJP को रोकने के लिए गठबंधन बनाने को तैयार हैं... बशर्ते हमें सम्मान मिले और बराबरी का दर्जा दिया जाए।'
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में, AIMIM ने 'भागीदारी परिवर्तन मोर्चा' के बैनर तले छोटी पार्टियों के एक गठबंधन का नेतृत्व किया था। इस गठबंधन ने 94 सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई और उसे कुल वोटों का सिर्फ 0.49 प्रतिशत ही मिला।