टीसीएस यौन उत्पीड़न मामले में AIMIM पार्षद गिरफ्तार, आरोपित निदा खान को शरण देने का है आरोप
नासिक पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से एआईएमआईएम के एक पार्षद को गिरफ्तार किया है। उस पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में 'यौन उत्पीड़न और मतांतरण' ...और पढ़ें

टीसीएस यौन उत्पीड़न मामले में AIMIM पार्षद गिरफ्तार (फोटो- एक्स)
HighLights
पुलिस ने कहा कि पटेल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था
अधिकारियों ने बताया कि पटेल को अदालत में पेश किया जाएगा
पीटीआई, नासिक। नासिक पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से एआईएमआईएम के एक पार्षद को गिरफ्तार किया है। उस पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में 'यौन उत्पीड़न और मतांतरण' के मामले में एक आरोपित की मदद करने का आरोप है।
पुलिस ने बताया कि मतीन पटेल को गुरुवार को हिरासत में लिया गया। कुछ महीने पहले पुलिस ने आरोपित निदा खान को मराठवाड़ा शहर में पटेल के ही एक घर में खोज निकाला था।
पुलिस ने कहा कि पटेल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि नासिक शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक स्पेशल टीम छत्रपति संभाजीनगर गई और पटेल को यहां ले आई।
निदा खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पटेल ने ही निदा को शरण दिया था। अधिकारियों ने बताया कि पटेल को अदालत में पेश किया जाएगा।
नासिक पुलिस की एसआइटी टीसीएस यौन उत्पीड़न मामले से संबंधित कुल नौ मामलों की जांच कर रही है। ये मामले टीसीएस की नासिक स्थित ब्रांच में कर्मचारियों के कथित शोषण, जबरन मतांतरण की कोशिश, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न से जुड़े हैं।
यह पूरा मामला मार्च में सामने आया था। जांच के अनुसार, निदा खान ने पीड़िता को बुर्का और धार्मिक साहित्य दिया। उस पर पीड़िता के मोबाइल फोन पर इस्लाम से जुड़े एप इंस्टाल करने, उसके घर जाकर नमाज पढ़ने का और हिजाब पहनने का दबाव बनाने का आरोप है।