Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी और राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में बर्फबारी; दिल्ली-पंजाब में गिरेंगे ओले

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 08:00 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर समेत 20 राज्यों में 7 और 8 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और दिल्ल ...और पढ़ें

    दिल्ली-एनसीआर सहित 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    दिल्ली-एनसीआर सहित 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में सुबह-सुबह झमाझम बारिश शुरू हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 20 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी है। 7 और 8 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल...

    मौसम विभाग के पूर्वानूमान के मुताबिक, 7 और 8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

    rain ola pti (1)

    20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी 7 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

    rain pti (1)

    7 और 8 अप्रैल के मौसम का हाल

    • 7 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट है।
    • 8 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है।
    • 7, 8 और 9 अप्रैल को यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान और ओडिशा में बारिश की संभावना है।
    • 7 और 8 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रप्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान दो से तीन बार बारिश हो सकती है।
    • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
    • जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में 7 से 10 अप्रैल के बीच बारिश, बर्फबारी और गरज-चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है।
    • मध्य प्रदेश, ओडिशा, बंगाल, बिहार जैसे राज्यों में 7 से 9 अप्रैल तक बिजली गिरने के साथ बारिश आने का अनुमान है।
    rain

    इन राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवाओं और बारिश के साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में शुरू हुई बारिश, दो दिन लगातार बरसेंगे बादल; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

    यह भी पढ़ें- गिरिडीह में शिमला-कश्मीर जैसा नजारा: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से ढकी सड़कें, बच्चों ने की मस्ती