Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पुतिन का नायाब दोस्त, 28 साल से राष्ट्रपति...अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने ऐसे खत्म की रूस में तख्तापलट की संभावना

    By Devshanker ChovdharyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Wed, 28 Jun 2023 06:10 PM (IST)

    Belarus President Alexander Lukashenko अलेक्जेंडर लुकाशेंको इन दिनों इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने रूस में तख्तापलट की संभावना को खत्म कर दिया ...और पढ़ें

    कौन हैं बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको?
    कौन हैं बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको?

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Alexander Lukashenko: बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको...एक ऐसा शख्स जिन्होंने दोस्ती की ऐसी मिसाल दी कि पूरी दुनिया देखती ही रह गई। कुछ दिनों पहले जब वैगनर ग्रुप ने रूस में तख्तापलट का एलान किया, तब अलेक्जेंडर लुकाशेंको ही वह शख्स थे, जिन्होंने रूस में तख्तापलट की संभावना को खत्म किया। लुकाशेंको ने पुतिन के साथ समझौता कराकर इसे खत्म कर दिया।

    अलेक्जेंडर लुकाशेंको रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे करीबी दोस्त हैं। वह कई बार इसका उदाहरण पेश कर चुके हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में भी अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने व्लादिमीर पुतिन का साथ दिया और जब-जब जरूरत पड़ी, तब वे पुतिन का ढाल बने।

    क्यों चर्चा में हैं अलेक्जेंडर लुकाशेंको?

    अलेक्जेंडर लुकाशेंको इन दिनों इसलिए चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने रूस में तख्तापलट की संभावना को खत्म कर दिया है। जब वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोजिन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हटाने का एलान किया और मॉस्को की ओर कूच कर गया, तब अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने मॉस्को और प्रिगोजिन के बीच समझौता कराकर इसे खत्म किया। इसलिए आज कल ये काफी चर्चा में हैं।

    कौन हैं अलेक्जेंडर लुकाशेंको?

    अलेक्जेंडर लुकाशेंको इस वक्त बेलारूस के राष्ट्रपति हैं। सोवियत संघ के विघटन के बाद जब बेलारूस अलग हुआ, तब से अलेक्जेंडर लुकाशेंको अपने देश के राष्ट्रपति हैं। अलेक्जेंडर लुकाशेंको का जन्म 30 अगस्त, 1954 को हुआ था। वह एकमात्र ऐसे नेता थे, जिन्होंने सोवियत संघ के विघटन के खिलाफ मतदान किया था।

    खबरें और भी

    अलेक्जेंडर लुकाशेंको कब बने बेलारूस के राष्ट्रपति?

    जब सोवियत संघ का विघटन हुआ और बेलारूस अलग हुआ तभी से अलेक्जेंडर लुकाशेंको बेलारूस के राष्ट्रपति हैं। वह पहली बार 1994 में देश के राष्ट्रपति चुने गए थे और तब से लगातार उनकी जीत हो रही है। अलेक्जेंडर लुकाशेंको करीब 28 वर्षों से लगातार बेलारूस के राष्ट्रपति हैं। अलेक्जेंडर लुकाशेंको 2020 में लगातार छठवीं बार बेलारूस के राष्ट्रपति बने थे।

    कैसा है अलेक्जेंडर लुकाशेंको का सफर?

    अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने 1975 से 1977 तक सोवियत सीमा सैनिक में सेवा दी। इसके बाद वह 1980 से 1982 तक सोवियत सेना में थे। इसी दौरान, वर्ष 1979 में लुकाशेंको सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी और बेलारूस की कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हुए। सेना में अपनी सेवा समाप्त करने के बाद उन्होंने एक सामूहिक फर्म में कार्य किया। 1990 में उन्हें बेलारूसी एसएसआर के सर्वोच्च सोवियत का उप-उपाध्यक्ष चुना गया ।

    लुकाशेंको को भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रमुखता से आवाज उठाने वालों के रूप में जाना जाता है। इसी वजह से उन्हें अप्रैल 1993 में बेलारूसी संसद की भ्रष्टाचार विरोधी समिति के अंतरिम अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद उन्होंने 1994 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की और वह 1994 में बेलारूस के राष्ट्रपति बने। इसके बाद लगातार वही राष्ट्रपति चुने गए।