यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अल्लू अर्जुन और 'पुष्पा 2' के मेकर्स का बड़ा एलान, भगदड़ पीड़ित के परिवार को देंगे 2 करोड़ रुपये की मदद
पुष्पा-2 के निर्माताओं और फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन भगदड़ पीड़ित के परिवार को 2 करोड़ रुपये की सहायता देने की बात कही है। स सहायता में जहां अल्लू अर ...और पढ़ें

HighLights
- पुष्पा 2 के निर्माता और फिल्म के एक्टर पीड़ित परिवार को देंगे 2 करोड़ की सहायता।
- फिल्म के प्रीमियर शो में हुई भगदड़ में एक महिला की हुई थी मौत।
- इस मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन जा चुके हैं जेल।
आईएएनएस, हैदराबाद। अल्लू अर्जुन और 'पुष्पा-2' के निर्माताओं ने 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान मारी गई महिला और गंभीर रूप से घायल हुए उसके बेटे के परिवार को 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
दरअसल, अल्लू अर्जुन के पिता और जाने-माने निर्माता अल्लू अरविंद ने बुधवार को तेजा से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। उनका ही उपचार अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित से मुलाकात के बाद अल्लू अरविंद ने मीडिया को बताया कि चेक तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू को सौंप दिया गया है।
2 करोड़ की सहायता एलान
बता दें कि अल्लू अरविंद ने कहा कि लड़के और उसके परिवार की सहायता के लिए, फिल्म यूनिट ने 2 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। इस सहायता में जहां अल्लू अर्जुन ने 1 करोड़ रुपये दिए हैं, वहीं फिल्म के निर्माता मैथरी मूवीज ने 50 लाख रुपये की सहायता की है। फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने भी परिवार को 50 लाख रुपये दिए हैं।
अल्लू अरविंद ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों से बात की और यह जानकर खुश हैं कि पीड़ित लड़का ठीक हो रहा है। भगदड़ की घटना के दो दिनों बाद फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन ने परिवार के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की थी। उन्होंने लड़के के इलाज के खर्च सहित परिवार को हर तरह की मदद का आश्वासन भी दिया था।
खबरें और भी
घायल लड़के के पिता ने कही ये बात
बताया जा रहा है कि अभिनेता के प्रबंधक भी लड़के की स्थिति के बारे में अपडेट लेने के लिए परिवार के नियमित संपर्क में हैं। पीड़ित के परिवार को तेलंगाना सरकार और अल्लू अर्जुन दोनों से समर्थन मिल रहा है। वहीं, राज्य सरकार में मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने पीड़ित के परिवार को 25 लाख रुपये का चेक प्रदान किया है। पीड़ित लड़के के पिता ने कहा कि 20 दिनों के बाद, उन्होंने अपने बेटे के शरीर में कुछ हलचल देखी। उन्होंने कहा, "उसने अपनी आंखें भी खोलीं, लेकिन हममें से किसी को नहीं पहचाना।"
भगदड़ के दौरान हुई थी मां की मौत
उल्लेखनीय है कि संध्या थिएटर में भगदड़ में रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा श्री तेज गंभीर रूप से घायल हो गया। अभिनेता अल्लू अर्जुन को इस मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था। चिक्कड़पल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया और मंगलवार को अल्लू अर्जुन से तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।