Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'गंगोत्री से गंगासागर तक BJP का भगवा ध्वज', बंगाल में BJP की जीत पर बोले अमित शाह

    Updated: Mon, 04 May 2026 06:20 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बधाई दी।

    2. जनादेश को भय, तुष्टीकरण के खिलाफ जनता का जवाब बताया।

    3. कहा, गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा का भगवा ध्वज।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है और राज्य में 15 साल से कायम ममता बनर्जी की सरकार को हरा दिया है।

    बंगाल में बीजेपी की जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है।

    गंगोत्री से गंगासागर तक भगवा ध्वज

    अमित शाह ने बीजेपी की जीत पर एक्स पर लिखा, 'बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन। यह प्रचंड जनादेश बंगाल की जनता का उन लोगों को करारा जवाब है, जो भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों को संरक्षण देते हैं।'

    शाह ने आगे लिखा, 'यह TMC के 'भय' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास की जीत है। मुझ जैसे हर BJP कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में मां गंगा के उद्गम से लेकर गंगासागर तक, आज हर जगह BJP का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है।'

    Amit Shah (6)

    'बलिदान, संघर्ष और शहादत का परिणाम'

    अमित शाह ने एक्स पर आगे लिखा, 'बंगाल में BJP की यह ऐतिहासिक जीत हमारे अनगिनत कार्यकर्ताओं के बलिदान, संघर्ष और शहादत का परिणाम है। यह उन परिवारों के धैर्य की जीत है, जिन्होंने हिंसा सहते हुए भी कभी भगवा ध्वज का साथ नहीं छोड़ा।'

    शाह ने बताया, 'BJP के 'शून्य' से लेकर आज एक प्रचंड बहुमत तक के इस कठिन सफर में, मैं उन सभी कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं जिन्होंने अपनी जान न्योछावर कर दी, हिंसा सही, यातनाएं झेलीं, और फिर भी अपनी विचारधारा के मार्ग से कभी विचलित नहीं हुए और उनके परिवारों को भी। बंगाल की जनता ने इस प्रचंड बहुमत के माध्यम से उन सभी शहीद BJP कार्यकर्ताओं को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।'

    खबरें और भी

    अमित शाह ने आगे लिखा, 'बंगाल की जनता ने घुसपैठियों और उनके हमदर्दों को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां कभी नहीं भूल पाएंगी। जिन आशाओं और आकांक्षाओं के साथ बंगाल ने पीएम मोदी के नेतृत्व में यह विश्वास व्यक्त किया है, हम उन्हें निश्चित रूप से पूरा करेंगे।'

    यह भी पढ़ें- 'पश्चिम बंगाल में खिल गया कमल', बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी; थोड़ी देर में करेंगे संबोधित