Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'देश सबसे ऊपर, छात्रों से बढ़कर कोई पद नहीं', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:27 AM (IST)

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रीय हित को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर ...और पढ़ें

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले अमित शाह। (फाइल फोटो)

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले अमित शाह। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की सराहना की।

    2. इसे राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देने वाला कदम बताया गया।

    3. पीएम मोदी के सुधारों से नीट छात्रों को मिलेगा न्याय।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के फैसले की तारीफ की और इसे व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर राष्ट्रीय हित को रखने वाला कदम बताया।

    एक्स पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए देश हमारे युवा और छात्र किसी भी पद से कहीं ज्यादा अहमियत रखते हैं। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी का अपने पद से इस्तीफा इसी सिद्धांत को दर्शाता है।"

    पीएम मोदी के फैसलों की तरीफ भी की

    शाह ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और एग्जाम पेपर लीक के खिलाफ सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पीएम मोदी के फैसलों की तारीफ की और भरोसा जताया कि इन कदमों से नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET) पास करने वाले स्टूडेंट्स को इंसाफ मिलेगा।

    प्रधान के कार्यकाल की चर्चा

    प्रधान के कार्यकाल पर बात करते हुए शाह ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) को असरदार ढंग से लागू करने, पीएम श्री स्कूलों के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, स्किल डेवलपमेंट को मजबूत करने और इंडस्ट्री-एकेडेमिया के बीच तालमेल बेहतर बनाने में उनके योगदान का जिक्र किया।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को ज्यादा समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की प्रधान की कोशिशें काबिले-तारीफ थीं और उनका कार्यकाल एक विकसित भारत बनाने के प्रति उनके समर्पण का सबूत है। प्रधान का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर देश भर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं और जवाबदेही की मांग की जा रही है।

    उनके इस्तीफे से एक अहम राजनीतिक मोड़ आया है। इस घटनाक्रम पर सभी राजनीतिक दलों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई हैं। जहां विपक्षी दलों ने इसे छात्र विरोध-प्रदर्शनों की जीत बताया है, वहीं बीजेपी नेताओं ने इसे जवाबदेही और राष्ट्रीय हित के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण करार दिया है।

    यह भी पढ़ें: 'पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा नया दायित्व', शिक्षा मंत्रालय की कमान मिलने पर बोले जोशी; प्रधान को लेकर कही ये बात