Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hindi News Today: दिल्ली-NCR को बारिश का दिवाली गिफ्ट, ITBP के 62वें स्थापना दिवस में शामिल होंगे गृह मंत्री; अमेरिकी विदेश मंत्री के दौरे समेत इन खबरों पर रहेगी नजर

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 08:01 AM (GMT+05:30)

    Todays Hindi News Breakfast With News में पढ़िए वो खबरें जिस पर आज रहेगी देश-दुनिया की नजरें। केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस के ...और पढ़ें

    Breakfast With News में पढ़िए दिन भर के ताजा अपडेट
    Breakfast With News में पढ़िए दिन भर के ताजा अपडेट

    HighLights

    1. Breakfast With News में पढ़िए दिन भर की बड़ी खबरें
    2. अमित शाह आज होंगे ITBP के 62वें स्थापना दिवस में शामिल

    Breakfast With News में पढ़िए दिन भर के ताजा अपडेट:

    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस (आइटीबीपी) के 62 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार देर रात देहरादून पहुंचे। आइटीबीपी परिसर में स्थापना दिवस कार्यक्रम में आज लेंगे भाग। 
    • भाजपा कल जारी कर सकती है अपना घोषणा पत्र, रोजगार की गारंटी समेत इन मुद्दे पर होगा फोकस।
    • दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन, भारत और अमेरिका के बीच आज होगी 'टू प्लस टू' वार्ता।

    इन खबरों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी; उससे पहले आज का राशिफल, मौसम और हमारा संपादकीय आलेख यहां पढ़ें:

    Dhanteras 2023: धनतेरस पर कौन सा मुहूर्त है सबसे शुभ, जानिए कब कर सकते हैं खरीदारी

    धनतेरस कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि को मनायी जाती है। इस बार त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को 11.47 बजे से आरंभ होगा जो 11 नवंबर को दिन के 1.13 बजे तक रहेगा। धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:26 से 07:22 तक रहेगा। जबकि, खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बज कर 35 मिनट से लेकर अगले दिन दोपहर 01:57 तक रहेगा।

    यहां पढ़िए पूरी खबर- Dhanteras 2023: धनतेरस पर कौन सा मुहूर्त है सबसे शुभ

    एमपी के स्कूलों में दिवाली की छुट्टियां घोषित

    मध्य प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों में दिवाली की छुटि्टयां आज से शुरू हो गई हैं। स्कूलों में दस से 15 नवंबर तक छह दिन की छुट्टी रहेंगी। इसके बाद विधानसभा का चुनाव 17 नवंबर को हैं और स्कूलों में मतदान के लिए बूथ बनाए जाने हैं।

    यहां पढ़ें पूरी खबर- MP Election 2023: एमपी के स्कूलों में दिवाली की छुट्टियां घोषित, आज से 19 तक बंद रहेंगे विद्यालय; देखें Holiday List

    Delhi AQI Today: दिल्ली-NCR को बारिश के बाद मिली राहत की सांस

    दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार रात से हो रही बारिश के चलते दिवाली से पहले लोगों को राहत की सांस मिल गई है। पिछले एक सप्ताह से दिल्ली-एनसीआर की हवा इतनी जहरीली थी कि राजधानी का कोई भी इलाका सांस लेने लायक नहीं था। वहीं आज हुई राहत की बारिश के साथ लोगों को साफ हवा भी मिल गई है।

    खबरें और भी

    पढ़ें पूरी खबर- दिल्ली-NCR को बारिश के बाद मिली राहत की सांस, 400 पर आया AQI

    बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को मारी टक्कर

    मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक के टोल बूथ पर 6 गाड़ियों के टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई है। 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में से 2 की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, घायलों को बांद्रा के भाभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

    यहां पढ़िए पूरी खबर- Mumbai: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर तेज रफ्तार कार का कहर, छह वाहनों को मारी टक्कर; तीन लोगों की मौत

    नमो भारत प्रदूषण कम करने में करेगी मदद

    दिल्ली से मेरठ के बीच दौड़ने वाली भारत की पहली विश्व स्तरीय सेमी हाईस्पीड ट्रेन नमो भारत के संचालन से हवा को प्रदूषित करने वाले तत्वों में कमी का दावा किया जा रहा है। नमो ट्रेन दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण कम करने में अहम भूमिका निभाएगी।

    पढ़िए पूरी खबर- Namo Bharat Train: नमो भारत प्रदूषण कम करने में करेगी मदद, हर साल 60 हजार टन कम करेगी पीएम 2.5

    कुछ को मिलेगा परिवार का साथ, तो कुछ का बढ़ेगा मान-सम्मान

    राशिफल के अनुसार, आज यानी 10 नवंबर, शुक्रवार का दिन का सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जहां कुछ राशियों को व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ राशियों का परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

    यहां पढ़ें पूरी खबर- Aaj Ka Rashifal 10 November 2023: कुछ को मिलेगा परिवार का साथ, तो कुछ का बढ़ेगा मान-सम्मान, पढ़िए राशिफल

    आखिर में पढ़िए संपादकीय आलेख-

    अभिशाप न बनने पाए वृद्धावस्था, परिवार, समाज और सरकार की संयुक्त जिम्मेदारी

    हाल में जारी संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की इंडिया एजिंग रिपोर्ट, 2023 का आकलन है कि देश में बुजुर्गों यानी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की आबादी का हिस्सा वर्ष 2021 में 10.1 प्रतिशत से बढ़कर 2036 में 15 प्रतिशत और 2050 में 20.8 प्रतिशत हो जाएगा। इस प्रकार वर्ष 2050 तक संपूर्ण विश्व में प्रत्येक छह लोगों में से एक भारत का निवासी होगा तथा चीन एकमात्र ऐसा देश होगा, जहां सबसे अधिक संख्या में बुजुर्ग होंगे।

    यहां पढ़ें पूरी खबर- अभिशाप न बनने पाए वृद्धावस्था, परिवार, समाज और सरकार की संयुक्त जिम्मेदारी