Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नासिक में आधी रात आया भूकंप, लोगों में हलचल; कोई हताहत नहीं

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 06:11 AM (IST)

    महाराष्ट्र के नासिक जिले में गुरुवार की देर रात 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप आज रात करीब 11:50 बजे आया। इ ...और पढ़ें

    नासिक में आधी रात आया भूकंप, लोगों में हलचल (सांकेतिक तस्वीर)

    नासिक में आधी रात आया भूकंप, लोगों में हलचल (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. प्रशासन ने लोगों से शांत रहने की अपील की है

    2. जान-माल की हानि या बड़े नुकसान की खबर नहीं है

    डिजिटल डेस्क, नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में गुरुवार की देर रात 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप आज रात करीब 11:50 बजे आया। इसका केंद्र नासिक से करीब 10-15 किलोमीटर की दूरी पर था।

    भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी प्रकार की जान-माल की हानि या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, भूकंप महसूस होते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और कई लोग घरों से बाहर निकल आए।

    अभी तक कोई नुकसान की सूचना नहीं
    प्रशासन ने लोगों से शांत रहने की अपील की है। भूकंप विशेषज्ञों का कहना है कि 3.8 तीव्रता का भूकंप हल्का माना जाता है, लेकिन यह क्षेत्र भूकंप संवेदनशील होने के कारण सतर्कता बरतनी चाहिए।