Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मान जाएंगे अन्नामलाई! शाह के बाद पीएम मोदी से होगी मुलाकात, दो दिन में पूरी पिक्चर क्लियर

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 08:07 PM (IST)

    के. अन्नामलाई के भाजपा में रुकने की संभावना बढ़ गई है, अमित शाह से मुलाकात के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलेंगे। ...और पढ़ें

    अमित शाह के साथ अन्नामलाई ने की बात (फोटो-पीटीआई)

    अमित शाह के साथ अन्नामलाई ने की बात (फोटो-पीटीआई)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नीलू रंजन, नई दिल्ली। भाजपा छोड़ने का मूड लेकर दिल्ली पहुंचे के. अन्नामलाई के पार्टी में रुकने की संभावना बढ़ गई है, लेकिन अंतिम फैसला बाकी है।

    भाजपा में और खासकर तमिलनाडु इकाई में उनकी भूमिका को लेकर मंथन का दौर शुरू हो गया है। भूमिका इतने दायरे में ही होगी जिससे भाजपा की राष्ट्रीय सोच और छवि पूरी तरह दुरुस्त रहे।

    अमित शाह ने पकड़ा अन्नामलाई का हाथ

    मंगलवार को अमित शाह ने अन्नामलाई को भाजपा के बैनर तले ही जनसंपर्क की गतिविधियां चलाने की सलाह दी थी, लेकिन अन्नामलाई ने भाजपा की तमिलनाडु इकाई के नेताओं के रवैये को लेकर शिकायत की थी। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व इसे दूर करने का भरोसा दिया है।

    सूत्रों के अनुसार अमित शाह और अन्नामलाई के बीच बुधवार को भी बातचीत हुई। बताया जाता है कि इस बातचीत में आरएसएस के वरिष्ठ विचारक एस गुरूमूर्ति भी शामिल थे। गुरूमूर्ति खासतौर पर इसी के लिए चेन्नई से दिल्ली आए थे।

    अमित शाह से लगातार दूसरे दिन मुलाकात से अन्नामलाई के भाजपा में रुकने की संभावना बढ़ गई है। गुरूमूर्ति को अन्नामलाई का काफी करीबी बताया जाता है।

    कहा जा रहा है कि तीनों नेताओं के बीच विजय की पार्टी टीवीके की एतिहासिक जीत के बाद तमिलनाडु में बदले राजनीतिक परिदृश्य के साथ ही अन्नामलाई द्वारा प्रस्तावित जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।

    शाह ने अन्नामलाई की लोकप्रियता को देखते हुए उनके जनसंपर्क अभियान को ज्यादा व्यापक और भव्य बनाने का भरोसा दिया। बताया जाता है कि सबकुछ तय होने के बाद अन्नामलाई की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी और उसके बाद ही वे भाजपा के साथ रहने की घोषणा कर सकते हैं।

    दो दिन में होगी तस्वीर साफ

    शीर्ष नेतृत्व के साथ दो दिन से चल रही बातचीत और अन्नामलाई के भाजपा में रुकने की संभावना के बाद तमिनलाडु भाजपा इकाई में बदलाव की चर्चा भी तेज हो गई है।

    बताया जाता है कि तमिलनाडु के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन की भूमिका बदल सकती है। इसके साथ ही अन्नामलाई को तमिलनाडु में फैसले लेने की कुछ स्वतंत्रता दी जा सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में इस्तीफे के बाद अन्नामलाई ने बढ़ाई विजय की टेंशन: दिख सकती है MGR और करुणानिधि जैसी सियासत