Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भूगोल का हिस्सा रहना है या इतिहास का', आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी

    Updated: Sat, 16 May 2026 01:49 PM (IST)

    सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि आतंकवादियों को पनाह देना जारी रखने पर उसे भूगोल या इतिहास का हिस्सा बनने का फैसला क ...और पढ़ें

    आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी (फोटो- PTI)

    आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी (फोटो- PTI)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ा सैन्य संदेश देते हुए शनिवार को चेतावनी दी है कि अगर उसने भारत के खिलाफ आतंकवादियों को पनाह देना और अपनी नापाक हरकतें जारी रखीं, तो उसे तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का।

    यह बयान दिल्ली में 'यूनिफॉर्म अनवेल्ड' के एक सत्र में भारत के खिलाफ उसकी नापाक हरकतों पर प्रतिक्रिया के संदर्भ में दिया गया।

    दरअसल, दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में 'यूनिफॉर्म अनवेल्ड' द्वारा आयोजित एक संवादात्मक सत्र में, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से पूछा गया कि अगर पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर को जन्म देने वाली परिस्थितियां फिर से उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना कैसे प्रतिक्रिया देगी?

    इसका जवाब देते हुए आर्मी चीफ ने कहा कि पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति फिर बनी तो भारतीय सेना उसी तरह या उससे भी मजबूत जवाब देगी। उनका यह संदेश पाकिस्तान के लिए साफ चेतावनी है कि भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा।

    पाकिस्तान को बदलनी होगी नीति

    गौरतलब है कि आर्मी चीफ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मना रहा है। सेना संवाद कार्यक्रम में आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी नीति बदलनी होगी।

    खबरें और भी

    कब हुआ था ऑपरेशन सिंदूर?

    बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पिछले साल 7 मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान में कई आतंकी ढांचों को नष्ट कर दिया था। यह हमले ऑपरेशन सिंदूर के तहत ही किए गए।

    बाद में पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ हमले शुरू किए। जिसके बाद दोनों देशों के बीच करीब 88 घंटे तक सैन्य संघर्ष चला और 10 मई की शाम को उनके बीच एक समझौते पर पहुंचने के बाद रुक गया।