Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा से लगते गांवों को खाली कराने में जुटी सेना

    By Atul GuptaEdited By:
    Updated: Fri, 30 Sep 2016 06:07 PM (GMT+05:30)

    भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के कई गावों को खाली कराया जा रहा है। बताया जा रहा है ये कदम सरकार के एक्शन प्लान में शामिल था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली, एएनआई। सेना की तरफ से गुलाम कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक करने की घटना के बाद भारत सरकार पाकिस्तान की किसी भी तरह की संभावित कार्रवाई को लेकर पूरी तरह चौकन्ना है। इसके मद्देनजर भारत-पाकिस्तान सीमा से लगते पंजाब और जम्मू-कश्मीर के गावों को खाली कराया जा रहा है। बताया जा रहा है ये कदम सरकार के एक्शन प्लान में शामिल था।


    सेना और पुलिस के जवानों ने आज पंजाब में बार्डर के पास के कई गावों को खाली कराया है। पंजाब बार्डर पर स्थित फजिल्का गांव को खाली कराने के लिए स्थानीय प्रशासन के लोग भी मौजूद रहे।


    इसके अलावा पंजाब के फिरोजपुर गांव को भी सेना ने एहतियातन खाली करा दिया है। सेना लोगों को गांव खाली करने में मदद भी कर रही है।

    पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक पर भारतीय उच्चायुक्त ने भी पाक को दिया करारा जवाब


    पंजाब कैबिनेट के मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया भी अटारी बार्डर से सटे गांवों में लोगों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से बातचीत की और लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा जताया।


    पंजाब के शहर गुरदासपुर में सेना लोगों को गांव खाली करने में मदद कर रही है। सेना ने रावी नदी को पार कराने के लिए नदी के ऊपर एक अस्थाई पुल भी बनाया है।

    पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाक सीमा से सटे गांव के लोग जा रहे हैं सुरक्षित जगह