Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-चीन सीमा पर जंगलों में लगी आग, सेना ने हालात पर पाया काबू

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 10:38 PM (IST)

    अरुणाचल प्रदेश के अंजा जिले में भारत-चीन सीमा के पास काहो गांव में लगी जंगल की आग को भारतीय सेना और वायुसेना ने बुझा दिया है। यह आग एलएसी के दूसरी तरफ ...और पढ़ें

    अरुणाचल के अंजा में भारत-चीन सीमा पर आग लगी।

    अरुणाचल के अंजा में भारत-चीन सीमा पर आग लगी।

    HighLights

    1. अरुणाचल के अंजा में भारत-चीन सीमा पर आग लगी।

    2. भारतीय सेना और वायुसेना ने मिलकर आग बुझाई।

    3. 4.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र प्रभावित, जानमाल सुरक्षित।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के अंजा जिले में काहो गांव के पास लगभग एक सप्ताह पहले जंगल में लगी आग को भारतीय सेना ने बुझा दिया है। भारतीय सेना के स्पीयर कोर ने इंटरनेट मीडिया पर बताया कि लोहित नदी के पश्चिमी किनारे पर भारत-चीन सीमा के निकट आग लग गयी थी।

    स्पीयर कोर के सैनिकों ने वायुसेना के साथ मिलकर जंगल की आग को बुझा दिया जिससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि 21 जनवरी को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के दूसरी तरफ आग लग गयी थी जो 27 जनवरी को भारतीय क्षेत्र में पहुंच गयी तथा उसने एलएसी के समीप के काहो, शेरू क्षेत्र एवं मदन रिज को अपनी चपेट में ले लिया।

    आग लगने का सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है लेकिन उसकी चपेट में आने से लगभग 4,50,000 वर्ग मीटर का क्षेत्र नष्ट हो गया है। इस बीच, रक्षा अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने राज्य के शि-योमी जिले के मेचुखा में टोंगकोरला में जंगल में लगी एक और आग पर भी काबू पा लिया है।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    खबरें और भी