विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम: सीआरपीएफ अधिकारी ने 2 साथियों को मार दी गोली, फिर कर लिया सुसाइड

Published: Tue, 04 Aug 2026 12:05 PM (IST)

असम के नागांव जिले में एक सीआरपीएफ अधिकारी ने अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक ...और पढ़ें

दो साथियों की गोली मारकर हत्या

दो साथियों की गोली मारकर हत्या 

HighLights

  1. सीआरपीएफ अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी।

  2. एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली।

  3. घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम के नागांव जिले में एक सीआरपीएफ अधिकारी ने अपने ही दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने एक अन्य को घायल कर दिया और फिर आत्महत्या कर ली।

घटना नागांव के कटिमारी स्थित 34 बटालियन कैंप की है। नागांव की डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस परिमिता सरकार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि ड्यूटी पर तैनात ASI/GD बल्लानी प्रेमाबारम ने अपने साथियों पर गोली चला दी।

खुद को मार ली गोली

उन्होंने बताया कि इसके बाद अधिकारी ने खुद को गोली मार ली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अधिकारी के गोली चलाने से दो जवानों HV/GD विष्णु प्रसाद बघेल और SI/GD रामनवल सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान ASI/Mane गोविंद श्रीपुल घायल हो गए।

गोविंद श्रीपुल को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। CRPF और पुलिस के सीनियर अफसर कैंप पहुंचे और घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ जवान की मौत से भड़का जनाक्रोश, चतरा-सिमरिया मार्ग 24 घंटे से जाम