Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जनाजे में न जाएंगे, कब्रिस्तान में ना दो गज जमीन देंगे', नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी के गांववालों ने क्या कहा?

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 04:28 PM (IST)

    Assam Gang Rape Case असम के नागांव जिले के धींग में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले तफजुल इस्लाम के मृत शरीर को दो गज जमीन देने से गांववालों ने इनका ...और पढ़ें

    Tafazul Islam के मृत शरीर को दो गज जमीन देने से गांववालों ने इनकार किया।
    Tafazul Islam के मृत शरीर को दो गज जमीन देने से गांववालों ने इनकार किया।

    HighLights

    1. तालाब में कूदकर पुलिस हिरासत से भाग रहा था तफजुल इस्लाम
    2. तफजुल इस्लाम के गांव वालों ने उसके जनाजे में जाने से इनकार कर दिया।
    3. छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाला मुख्या आरोपी था तफजुल इस्लाम

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के नागांव जिले के धींग में सामूहिक दुष्कर्म (Assam gang rape case) को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम (Tafazul Islam) की मौत हो गई है। पुलिस ने शनिवार सुबह चार बजे क्राइम सीन को रिक्रएट करने के लिए अपराध स्थल पर ले जा रही थी।

    तभी उसने तालाब में कूदकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। तलाब में डूबने से तफजुल इस्लाम की मौत हो गई। आरोपी बोरभेटी गांव से ताल्लुक रखता था।

    तफजुल इस्लाम के गांववालों ने लिए दो कड़े फैसले 

    इसी बीच आरोपी के गांववालों ने एक फैसला लिया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि गांव के लोगों ने फैसला किया है कि वो तफजुल इस्लाम के जनाजे में शामिल नहीं होंगे। वहीं, गांव के कब्रिस्तान में उसे दफनाने की इजाजत भी नहीं दी जाएगी।

    स्थानीय निवासी ने बताया,"हमने तय किया है कि हम इस अपराधी के जनाजे में शामिल नहीं होंगे। उसके परिवार को भी हमने समाज से अलग कर दिया है।" वहीं, एक अन्य निवासी ने कहा कि गांववालों ने तय किया है कि डेड बॉडी के कब्रिस्तान में जगह नहीं देंगे।

    पुलिस हिरासत से भाग रहा था तफजुल इस्लाम

    नगांव के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वप्निल डेका ने मीडिया से बातचीत करते हुए जानकारी दी कि पुलिस हिरासत से बचने के लिए तफजुल इस्लाम तालाब में कूद पड़ा। तलाब में डूबने की आशंका से पुलिस ने बचाव अभियान चलाया। दो घंटे बचाव अभियान चलाने के बाद उसका शव तालाब से बरामद किया गया।

    खबरें और भी

    तीन लोगों ने मासूम के साथ की हैवानियत 

    रुवार (22 अगस्त) को दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया था। पीड़िता शाम 6 बजे अपनी ट्यूशन क्लास से लौट रही थी, तभी तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया।

    लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर असम के लोगों में काफी आक्रोश है। लोग आरोपी को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: असम में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी ने तालाब में लगाई छलांग, मौत; क्राइम सीन पर ले जा रही थी पुलिस