Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    असम में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी ने तालाब में लगाई छलांग, मौत; क्राइम सीन पर ले जा रही थी पुलिस

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Sat, 24 Aug 2024 09:27 AM (IST)

    Nagaon Gang Rape Case असम के नागांव जिले में गुरुवार शाम तीन दरिंदों ने एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इस घटना के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम क ...और पढ़ें

    नागांव जिले के धींग में सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी की मौत।(फोटो सोर्स: एएनआई)
    नागांव जिले के धींग में सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी की मौत।(फोटो सोर्स: एएनआई)

    HighLights

    1. पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था तफजुल इस्लाम।
    2. तलाब में डूबने की आशंका में पुलिस ने बचाव अभियान चलाया था।
    3. दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ तीन लोगों ने किया था दुष्कर्म।

    एएनआई, नागांव। असम के नागांव जिले के धींग में सामूहिक दुष्कर्म (Assam gang rape case) को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम (Tafazul Islam) की मौत हो गई है। पुलिस ने शनिवार सुबह चार बजे क्राइम सीन को रिक्रएट करने के लिए अपराध स्थल पर ले जा रही थी। तभी उसने तालाब में कूदकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। तलाब में डूबने से तफजुल इस्लाम की मौत हो गई। 

    तालाब में डूबने से हुई मौत 

    पुलिस ने जानकारी दी कि तलाब में डूबने की आशंका से पुलिस ने बचाव अभियान चलाया। दो घंटे बचाव अभियान चलाने के बाद उसका शव तालाब से बरामद किया गया।

    तीन लोगों ने मासूम के साथ किया था दुष्कर्म

    बता दें कि गुरुवार (22 अगस्त) को दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया था। पीड़िता शाम 6 बजे अपनी ट्यूशन क्लास से लौट रही थी, तभी तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया।

    लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर असम के लोगों में काफी आक्रोश है। लोग आरोपी को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें: Assam: ट्यूशन से लौट रही दसवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, दरिंदों ने बेहोशी की हालत में छोड़ा