विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Assam: असम में नाबालिग की हत्या कर शव के साथ तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, मास्टरमाइंड रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Fri, 29 Sep 2023 02:14 PM (IST)

Assam News असम के करीमगंज जिले में हत्या करने के बाद शव के साथ जघन्य कृत्य करने का मामला सामने ...और पढ़ें

तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. तीनों पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
  2. पुलिस को मृत लड़की की नोटबुक से मोबाइल नंबर मिला
  3. तीनों ने शव के साथ शारीरिक संबंध बनाए
  4. रेलवे कर्मचारी पूरे मामले का मास्टरमाइंड

एएनआई,करीमगंज। असम के करीमगंज जिले में हत्या करने के बाद शव के साथ जघन्य कृत्य करने का मामला सामने आया है। असम पुलिस ने गुरुवार को करीमगंज में एक नाबालिग लड़की की गला घोंटकर हत्या करने और फिर शव के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों में से एक रेलवे कर्मचारी है।

नाबालिग का शव 9 सितंबर को करीमगंज टाउन बाईपास के पास मिला था। उसी दिन नाबालिग की हत्या कर दी गई थी। करीमगंज जिले के पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने कहा, यह घटना 9 सितंबर को रात करीब 11 बजे हुई। तीनों आरोपी जबरदस्ती नाबालिग पीड़िता के घर में घुस गए और उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके शरीर के साथ उन्होंने यौन संबंध बनाए।

पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

पार्थ प्रतिम दास ने कहा, "9 सितंबर को मेडल पार्ट-1 से घटना की सूचना मिली थी, जहां एक नाबालिग लड़की का शव उसके घर के अंदर पाया गया। घटना के वक्त उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। नाबालिग के शव का सिलचर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया। इसके आधार पर पुलिस ने धारा 376 (ए) के तहत एक केस दर्ज किया है। इसके साथ ही आरोपियों के ऊपर आईपीसी, पॉक्सो एक्ट लगाया गया है।"

पुलिस को मृत लड़की की नोटबुक से मोबाइल नंबर मिला

जांच के दौरान, पुलिस को मृत लड़की की नोटबुक में एक मोबाइल नंबर मिला है। नोटबुक ने मिली जानकारी के मुताबिक बिप्लब पॉल, शुभ्रा मालाकार और राहुल दास नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान राहुल दास ने खुलासा किया कि उसने पीड़ित लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी। राहुल इस नापाक इरादे में सफल नहीं हो सका क्योंकि लड़की ने इसका विरोध किया था।

तीनों ने शव के साथ शारीरिक संबंध बनाए

करीमगंज जिले के पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने कहा, "गिरफ्तार किए गए तीन लोगों ने 9 सितंबर को लड़की के घर के अंदर जाने की साजिश रची और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। वो रात लगभग 11:30 बजे उसके घर में घुसे और उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उन्होंने लड़की के शव के साथ शारीरिक संबंध बनाए और वे वहां से चले गए। हमें मोबाइल नंबर से सभी सबूत मिल गए हैं।"

रेलवे कर्मचारी पूरे मामले का मास्टरमाइंड

एसपी दास ने कहा, "राहुल दास रेलवे का फोर्थ ग्रेड का कर्मचारी है और वह पूरे मामले का मास्टरमाइंड भी है। राहुल दास ने शुभ्रा मालाकार से दो मोबाइल सिम कार्ड लिए थे, जिनका इस्तेमाल राहुल मालाकार और पीड़ित लड़की ने किया था और वे पिछले महीने से लगातार संपर्क में थे।"

पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Assembly Polls: भाजपा शीर्ष नेतृत्व की बैठक में लगेगी प्रत्याशियों पर अंतिम मुहर, PM Modi भी हो सकते हैं शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।