Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    असम में दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या, पांच संदिग्ध हिरासत में

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 03:09 AM (IST)

    असम के हैलाकांडी जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिसके ब ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. हैलाकांडी में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या।

    2. पुलिस ने मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया।

    3. स्थानीय लोगों ने NH-6 जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

    डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के हैलाकांडी जिले में बदमाश ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। यह वारदात शनिवार रात लगभग 11:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग छह के पास स्थित एक घर में हुई। बदमाश ने परिवार के अन्य सदस्यों की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाकर इस अपराध को अंजाम दिया।

    रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय राजमार्ग छह को जाम कर दिया। 

    आक्रोषित लोगों ने कड़ी सजा की मांग की

    इसके साथ ही दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। राजमार्ग पर नाकेबंदी के कारण भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे सैकड़ों गाड़ियां कई घंटों तक फंसी रहीं।