विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अटल सेतु पर ये क्या हो रहा है...', उद्घाटन के एक दिन बाद ही पिकनिक स्पॉट बनने पर भड़के लोग

Updated: Mon, 15 Jan 2024 09:25 AM (IST)

Atal Setu पीएम मोदी ने 12 जनवरी को मुंबई में अटल सेतु का उद्घाटन किया था। नवी मुंबई में स्थित यह भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है। हालांकि अटल सेतु के ...और पढ़ें

अटल सेतु के उद्घाटन के एक दिन बाद ही पिकनिक स्पॉट बनने पर भड़के लोग (फोटो एक्स)
अटल सेतु के उद्घाटन के एक दिन बाद ही पिकनिक स्पॉट बनने पर भड़के लोग (फोटो एक्स)

HighLights

  1. लोगों के लिए अटल सेतु बना पिकनिक स्पॉट।
  2. सोशल मीडिया यूजर्स ने लोगों को लगाई फटकार।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम मोदी ने 12 जनवरी को मुंबई में अटल सेतु का उद्घाटन किया था। नवी मुंबई में स्थित यह भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है। हालांकि, अटल सेतु के उद्घाटन के बाद से ही सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अटल सेतु पर मौजूद लोग यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इतना ही नहीं अटल सेतु पर गाड़ियों की कतारें लग गई और लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। अटल सेतु पर मौजूद लोगों के रवैये को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन पर सवाल उठा रहे हैं।

मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ता है अटल सेतु

दरअसल, 21.8 किलोमीटर लंबा अटल सेतु मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ता है। पीएम मोदी द्वारा इस अटल सेतु का उद्घाटन किया गया था, जिसके बाद इसे जनता के लिए खोल दिया गया। हालांकि, इस दौरान लोगों ने नियमों की अनदेखी करते हुए अटल सेतु को पिकनिक स्पॉट बना दिया।

लोगों के रवैये पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने कहा कि 'अटलसेतु पिकनिक स्पॉट' बन गया है। वहीं, एक अन्य यूजर लिखा- ये भयानक दृश्य हैं। उद्घाटन को केवल एक दिन ही बीता है, लेकिन अटल सेतु पर कोई रोक नहीं है। लोगों ने इसे एक पर्यटक स्थल बना दिया है।

यह भी पढ़ें- देश के सबसे लंबे Atal Setu Bridge में इस्तेमाल की गई है आधुनिक टेक्नोलॉजी, जानिए कैसे है ये सबसे अलग

देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है अटल सेतु

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को 21.8 किलोमीटर लंबे अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु समुद्री संपर्क का उद्घाटन किया था। अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल होने के साथ ही देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। अतुल सेतु का निर्माण कुल 17,480 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। छह लेन का यह पुल 21.8 किमी लंबा है और 16.5 किमी लंबा सी-लिंक है।

यह भी पढ़ें- 15 मिनट में 2 घंटे का सफर, समुद्र पर बने देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन; इंजीनियरिंग का नायाब नमूना है अटल सेतु