Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय किसान को उठाकर ले गए बांग्लादेशी सैनिक, वापस लाने के लिए बीएसएफ कर रही मीटिंग

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 02:00 AM (IST)

    एक भारतीय किसान को बांग्लादेश सीमा सुरक्षा बल (बीजीबी) के जवान उठाकर बांग्लादेश ले गए। उसका अपहरण सीमा पर अपने चाय बागान में काम करने के दौरान किया गय ...और पढ़ें

    भारतीय किसान को उठाकर ले गए बांग्लादेशी सैनिक (फोटो- एक्स)

    भारतीय किसान को उठाकर ले गए बांग्लादेशी सैनिक (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. यह घटना बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में हुई है

    2. किसान का नाम दीपंकर गोप है, बीएसएफ मामले को देख रही है

    जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी। एक भारतीय किसान को बांग्लादेश सीमा सुरक्षा बल (बीजीबी) के जवान उठाकर बांग्लादेश ले गए। उसका अपहरण सीमा पर अपने चाय बागान में काम करने के दौरान किया गया।

    किसान को वापस लाने के लिए बीएसएफ और बीजीबी के बीच फ्लैग मीटिंग के जरिए प्रयास जारी है। यह घटना बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में हुई है। किसान का नाम दीपंकर गोप है।

    जलपाईगुड़ी जिला पुलिस अधीक्षक सुजाता कुमारी वीणापानी ने कहा कि भारतीय कृषक को बांग्लादेश ले जाया गया है। बीएसएफ मामले को देख रही है।

    मालूम हो कि पिछले वर्ष कूचबिहार जिले में भी एक भारतीय किसान को बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा पकड़कर बीजीबी के हवाले किए जाने की घटना हुई थी, जिसे बाद में भारत सरकार की पहल पर वापस लाया गया था।