विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैंकों की रिपोर्ट से मिली जानकारी, संदिग्ध लेनदेन में हुई 10 गुना वृद्धि

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Wed, 04 Jan 2017 11:38 AM (IST)Updated: Wed, 04 Jan 2017 01:06 PM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग बारीकी से 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को लेन-देन को लेकर विशेष रूप से निजी बैंकों पर नज़र बनाए हुए हैं।

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली,जेएनएन। नोटबंदी के बाद संदिग्ध लेन-देन में 10 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है जिसके बाद आयकर और प्रवर्तन अधिकारियों को काफी दवाब का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा एजेंसियों द्वारा कालेधन पर कड़ी कार्रवाई को देखते हुए बैंक भी संदिग्ध लेनदेन को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एक निजी बैंक एक महीने 275-300 लेनदेन का इस्तेमाल करता है। लेकिन नवंबर और दिसंबर के दौरान वित्तीय खुफिया इकाई में लगभग 3,000 संदिग्ध लेनदेन की वृद्धि देखी गई है।

नोटबंदी में गड़बड़ी करने वाले बैंक अफसरों पर चलेगी तलवार

प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग बारीकी से 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को लेन-देन को लेकर विशेष रूप से निजी बैंकों पर नज़र बनाए हुए हैं। इसी के तहत अवैध रूप से काले धन को परिवर्तित करने में मदद करने के आरोपों को लेकर बैंकों के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय ने बड़े लेन-देन को लेकर 10 बैंकों की 50 शाखाओं पर दौरा कर कार्रवाई की है। इसके अलावा टैक्स एजेंसियों ने बैंकों की 547 शाखाओं को चिन्हित कर जांच शुरू कर दी है जिनकी दैनिक कारोबार की तुलना में अधिक असामान्य गतिविधि देखी गई है।

गांवों में अब पहुंचेगा कैश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।