बेंगलुरु में मेट्रो के आगे कूदकर युवक ने किया सुसाइड, येलो लाइन की सेवाएं प्रभावित
बेंगलुरु के हुस्कुर रोड मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे येलो लाइन मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुईं। ...और पढ़ें

बेंगलुरु मेट्रो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु के हुस्कुर रोड मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद येलो लाइन पर सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित हुईं। सोमवार को अधिकारीयों ने इस बात की जानकारी दी।
पुलिस मृतक व्यक्ति की पहचान की पुष्टि कर रही है और आगे की जांच कर रही है। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, व्यक्ति ने शाम करीब 5.50 बजे चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
येलो लाइन मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित
बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (BMRCL) ने एक बयान में कहा, 'ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन कंट्रोलर और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत तय सुरक्षा प्रक्रियाएं शुरू कीं और एहतियात के तौर पर ट्रैक्शन पावर बंद कर दिया।'
बयान में कहा गया है कि इसके चलते, येलो लाइन पर ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए केवल इलेक्ट्रॉनिक सिटी और बोम्मासंद्रा मेट्रो स्टेशनों के बीच ही चलाई गईं। येलो लाइन RV रोड (राष्ट्रीय विद्यालय रोड) से बोम्मासंद्रा तक चलती है।
BMRCL ने यात्रियों से इस बात का ध्यान रखने और उसी के अनुसार योजना बनाने का अनुरोध किया है। इसमें आगे कहा गया, 'जल्द से जल्द सामान्य सेवाएं बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हुई असुविधा के लिए खेद है।'
खबरें और भी
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
हेल्पलाइन (Helpline): यदि आप भी किसी तरह की मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं या फिर ऐसी समस्या झेल रहे किसी शख्स को आप जानते हैं तो नीचे दी गई जानकारी मददगार साबित हो सकती है। सरकार की हेल्पलाइन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क किया जा सकता है।
केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट: https://telemanas.mohfw.gov.in/home
डॉक्टरी सलाह लेने के लिए टोल फ्री नंबर पर डायल करें: 18008914416
मानसिक स्वास्थ्य सहायता और संसाधनों तक पहुंचने के लिए टेली मानसिक वेबसाइट (https://telemanas.mohfw.gov.in/home) से एप भी डाउनलोड कर सकते हैं।