Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेंगलुरु में भारी बारिश के बीच गिरे ओले, सड़कों पर बिछी सफेद चादर

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 03:08 PM (IST)

    बेंगलुरु में बुधवार शाम हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से शहर में भारी जलभराव हो गया और कई पेड़ गिर गए। एक दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश और ओलों ने बदला मौसम। (सोर्स - सोशल मीडिया)

    बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश और ओलों ने बदला मौसम। (सोर्स - सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. बेंगलुरु में भारी बारिश, ओलावृष्टि से शहर में जलभराव

    2. दीवार गिरने से सात लोगों की दुखद मौत, सात घायल

    3. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में बुधवार की शाम अचानक तेज बारिश होने से शहर के तापमान में गिरावट आ गई। इसके साथ ही कई जगहों पर तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की घटनाएं सामने आईं।

    जानकारी के अनुसार, यह मूसलाधार बारिश कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद हुई। जबकि, कुछ दिनों से तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, तेज बारिश होने से कुछ ही घंटों में शहर में भारी जल जमाव की स्थिति बन गई।

    bengaluru weather inside

    रिचमंड टाउन और शांतिनगर जैसे इलाके कमर तक गहरे पानी में डूब गए। मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक धीमा हो गया, और मुख्य चौराहों पर लंबी जाम लग गई। सरकारी इमारतें भी इससे अछूती नहीं रहीं। विधान सौध के अंदर के गलियारों में पानी घुस गया और विपक्ष के नेता आर अशोक का दफ्तर भी डूब गया।

    दीवार गिरने से सात लोगों की मौत

    इसी बीच, बॉवरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल की एक बाहरी दीवार अचानक गिर गई; जिससे सात लोगों की मौत हो गई। जिनमें एक छह साल की बच्ची भी शामिल थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित दीवार के पास पनाह लिए हुए थे, तभी तूफान के दौरान दीवार ढह गई। इसके साथ ही सात अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया।

    अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। लोगों की माने तो पीड़ितों में से कुछ लोग केरल के रहने वाले थे और एक स्टडी टूर के लिए यहां आए हुए थे।

    HHE0y4zbYAA2jGq

    मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मौतों की संख्या की पुष्टि की और बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, "सात लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। हाालंकि, उन सभी की हालत स्थिर है और वे सभी खतरे से बाहर हैं। मैंने डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि उनका इलाज मुफ्त में किया जाए।"

    खबरें और भी

    उन्होंने आगे कहा कि प्रभावित परिवारों में से हर एक को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पूरे शहर में, पेड़ गिरने की कम से कम 50 घटनाएं सामने आईं, जिनमें मल्लेश्वरम, शांतिनगर और शेषाद्रिपुरम जैसे इलाके शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- बेंगलुरु: किराए के फ्लैट में मिला महिला का सड़ा-गला शव, दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस