Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेंगलुरु में घर के अंदर मिला महिला का कंकाल, पति और बेटे की मौत के बाद रहती थी अकेली

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:35 PM (IST)

    बेंगलुरु में 57 वर्षीय दक्षायिनी का कंकाल उसके घर से बरामद किया गया है। वह पति और बेटे की मौत के बाद अकेली रहती थी और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ ...और पढ़ें

    बेंगलुरु में घर के अंदर मिला महिला का कंकाल।

    बेंगलुरु में घर के अंदर मिला महिला का कंकाल।

    HighLights

    1. बेंगलुरु में 57 वर्षीय महिला का कंकाल घर में मिला।

    2. दक्षायिनी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थी, अकेली रहती थी।

    3. पति-बेटे की मौत के बाद परिवार से संपर्क में नहीं थी।

    डिजिटल डेस्क, बेंगुलरु। बेंगलुरु में पुलिस को एक 57 वर्षीय महिला का कंकाल उसके घर से बरामद किया गया है। मृतक महिला की पहचान बेलगावी जिले के सौंदत्ती तालुक की रहने वाली दक्षायिनी के तौर पर हुई है।

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह घटना 7 अगस्त को हवानूर लेआउट स्थित उसके घर पर सामने आई, जो बागलगुंटे पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है।

    पुलिस के मुताबिक, दक्षियिनी के भाई महेश बसप्पा ने अपने बयान में कहा कि 2005 में अपने बेटे की मौत के बाद उसे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो गई थीं। इसके बाद बेंगलुरु और शिवमोग्गा के अस्पतालों में उसका इलाज हुआ, जहां डॉक्टरों ने उसे सिजोफ्रेनिया से पीड़ित बताया। इलाज के लिए वह करीब चार महीने तक एक रिहैबिलिटेशन सेंटर में भी रही।

    पति की मौत के बाद घर में अकेली रहती थी महिला

    पुलिस ने बताया कि 2017 में अपने पति की मौत के बाद दक्षायिनी अपने घर में अकेली रह रही थी। वह पिछले करीब दो साल से अपने परिवार के संपर्क में भी नहीं थी। 7 अगस्त को पुलिस ने महेश को सूचना दी कि उसकी बहन के घर पर एक शव मिला है। पुलिस ने बताया कि वह घर पहुंचा और मृतक की पहचान की।

    पुलिस ने बताया कि उसने कहा कि उसे मौत को लेकर कोई शक नहीं है और वह किसी पर संदेह नहीं करता है। साथ ही, BNS की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर गई है।