Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP प्रमुख नड्डा ने नियुक्त किए नगालैंड, मेघालय और पुडुचेरी के लिए अध्यक्ष; जानिए किसको कहां मिली जगह?

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 09:34 AM (GMT+05:30)

    भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) ने 2024 लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Election) को लेकर तैयारी करनी शुरू कर दी है। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा न ...और पढ़ें

    BJP प्रमुख नड्डा ने नियुक्त किए नगालैंड, मेघालय और पुथुचेरी के लिए अध्यक्ष
    BJP प्रमुख नड्डा ने नियुक्त किए नगालैंड, मेघालय और पुथुचेरी के लिए अध्यक्ष

    नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने एस सेल्वगनबथी को पुडुचेरी का पार्टी अध्यक्ष, बेंजामिन येपथोमी को नगालैंड का पार्टी अध्यक्ष और रिकमान मोमिन को मेघालय का पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय के इंचार्ज अरुण कुमार सिंह (Arun Kumar Singh) ने तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने का आदेश जारी किया। जिसमें 3 राज्यों मेघालय, पुडुचेरी और नगालैंड शामिल हैं। 

    एस सेल्वगनबथी को मिला पुडुचेरी का भार

    भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने एस सेल्वगनबथी को पुडुचेरी का पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, दूसरी ओर रिकमैन मोमिन (Rikman Momin) को मेघालय भाजपा (Meghalaya BJP) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    बेंजामिन येपथोमी बने नगालैंड के पार्टी अध्यक्ष

    नगालैंड में भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। अब बेंजामिन येप्थोमी (Benjamin Yepthomi) को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। 

    यह भी पढ़ें- Google 25th Birthday: अगर गूगल नहीं होता तो क्या होता! इन बारह प्वाइंट्स में जानें Google का सफरनामा...

    यह भी पढ़ें- ISRO Mission: चांद, सूरज के बाद अब शुक्र पर इसरो की निगाहें, विश्व में लहराएगा देश का परचम; जानिए अगला मिशन