Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का कल जवाब देंगे पीएम मोदी, भाजपा ने अपने सभी सांसदों को जारी किया व्हिप

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 04 Feb 2024 03:45 PM (IST)

    देश में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी संसद सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। भा ...और पढ़ें

    राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का कल जवाब देंगे पीएम मोदी। फाइल फोटो।
    राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का कल जवाब देंगे पीएम मोदी। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 31 जनवरी को दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव अभिभाषण का पीएम मोदी संसद में जवाब देंगे
    2. भाजपा ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों को 5 फरवरी को सदन में उपस्थित रहने के लिए जारी किया व्हिप

    एएनआई, नई दिल्ली। देश में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी संसद सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसके लिए अपने सभी सांसदों को पांच फरवरी को सदन में उपस्थित रहने के लिए एक व्हिप जारी किया है। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान एक महत्वपूर्ण भाषण दे सकते हैं।

    राष्ट्रपति ने किया था संबोधित

    मालूम हो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार यानी 31 जनवरी को सत्र की शुरुआत में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को एक साथ संबोधित किया था, जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा दोनों में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई।