Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    By Election Result Live Updates: मांजलपुर में बीजेपी की बंपर जीत, दतिया में कांग्रेस का कब्जा; बांकीपुर में PK ने रचा इतिहास

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:06 PM (IST)

    Vidhan Sabha Upchunav Result 2026: बांकीपुर, मांजलपुर और दतिया विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इन सीटों पर बीते गुरुवार को मतदान संप ...और पढ़ें

    विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट लाइव अपडेट

    विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट लाइव अपडेट

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के बांकीपुर, गुजरात के मांजलपुर और मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में 30 जुलाई को मतदान संपन्न हुआ। मतदान के बाद आज यानी 3 अगस्त को वोटों की गिनती पूरी हो गई है। मतगणना केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

    इन तीनों सीटों में सबसे चर्चित बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया है, जिन पर देशभर के लोगों की नजरें बनी हुई थी। दतिया में जहां कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की हैं, तो बांकीपुर में जनसुराज के प्रशांत किशोर ने कब्जा जमाया हैं। वहीं गुजरात के मांजलपुर में बीजेपी उम्मीदवार ने परचम लहराया हैं।