यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandrayaan-3: क्या आपने देखी है चंद्रमा की 3D तस्वीर? ये है चंद्रयान-3 का नया कारनामा; ISRO ने दिखाई झलक
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को मिशन चंद्रयान-3 से जुड़ा एक नया अपडेट दिया। इसरो ने विक्रम लैंडर की 3D तस्वीर जारी की है। इसरो द्व ...और पढ़ें

HighLights
- चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था।
- चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चांद पर लैंडिंग की थी।
- चंद्रयान-3 को अब 22 सितंबर की सूर्योदय का इंतजार।
नई दिल्ली, एएनआई। Chandrayaan-3: धरती से देखने पर चांद सफेद नजर आता है, लेकिन अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद विक्रम लैंडर और चंद्र सतह की 3-डी रंगीन तस्वीर (Moon 3D Image) जारी कर दी है। 3डी चश्मे से आप चंद्रमा के रंगीन मनमोहक दृश्य देख सकेंगे।
एनाग्लिफ तकनीक से फोटो तैयार
इसे एनाग्लिफ तकनीक से तैयार किया गया है। इसरो ने एक्स पर पोस्ट किया, इस एनाग्लिफ तस्वीर को नेवकैम स्टीरियो तस्वीरों का उपयोग करके बनाया गया है। इनमें एक रेड चैनल वहीं दूसरी ब्ल्यू और ग्रीन चैनल की हैं। दोनों को मिलाकर यह तस्वीर बनी है।

(इस 3D तस्वीर को इसरो ने जारी किया है।)
थ्रीडी चश्मे से दिखेंगे और भी खूबसूरत
इसरो ने कहा कि जब आप थ्रीडी चश्मे से देखेंगे तो आप लगेगा कि आप चंद्रमा (Moon) पर खड़े होकर विक्रम को निहार रहे हैं। इस तस्वीर को रोवर प्रज्ञान में लगे कैमरे ने लिया था। यह तकनीक बड़ी उपलब्धि है।
बता दें कि इससे विज्ञानियों को पहले से कहीं अधिक विस्तार से आकाशीय पिंडों का अध्ययन करने में मदद मिलेगी। नेवकैम को इसरो ने विकसित किया है।