Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी Chandrayaan 3 की लैंडिंग का होगा लाइव प्रसारण, UGC की ओर से जारी खास निर्देश

    By AgencyEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 10:33 AM (IST)

    चंद्रयान 3 के सॉफ्ट लैंडिंग पर इस समय पूरे देश और दुनिया की नजर टिकी हुई है। इसी बीच यूजीसी की ओर से सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में यान के लैंडिंग के ...और पढ़ें

    अब कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी होगी चंद्रयान 3 के लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग
    अब कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी होगी चंद्रयान 3 के लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग

    HighLights

    1. अब कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी होगी चंद्रयान 3 के लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग
    2. UGC ने सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को जारी किए खास निर्देश

    नई दिल्ली, पीटीआई। आज इसरो की ओर से भेजा गया चंद्रयान-3 अपने सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। पूरी दुनिया की नजर इसके सॉफ्ट लैंडिंग पर टिकी हुई है। हर कोई इसे लाइव देखने के लिए उत्सुक है।

    इसी बीच, केंद्र ने आईआईटी और आईआईएम समेत सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों से चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव-स्ट्रीमिंग देखने के लिए विशेष सभाएं आयोजित करने का निर्देश दिया है।

    पैदा होगी गर्व और एकता की गहरी भावना

    उच्च शिक्षा सचिव के संजय मूर्ति ने सभी शिक्षा संस्थानों के प्रमुखों को लिखे एक पत्र में कहा, "भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग एक यादगार अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा, बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाएगा। इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी, क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति का जश्न मनाएंगे।" उन्होंने कहा कि यह वैज्ञानिक जांच और नवाचार के माहौल को बढ़ावा देने में योगदान देगा।

    स्ट्रीमिंग के लिए खास सभाएं

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भी इसी तरह का एक निर्देश जारी किया है, जिसमें संस्थानों से बुधवार को भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए विशेष सभाएं आयोजित करने और लाइव स्ट्रीम मोमेंट्स आयोजित करने को कहा गया है।

    इस पल का गवाह बनने को कहा

    उच्च शिक्षा सचिव के संजय मूर्ति की ओर से जारी पत्र में कहा गया है, "उच्च शिक्षा संस्थानों से अनुरोध है कि वे शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक विशेष सभाएं आयोजित करें और इस महत्वपूर्ण अवसर का गवाह बनने के लिए चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की लाइव स्ट्रीमिंग देखें।"

    खबरें और भी

    23 अगस्त की शाम को चांद की जमीन पर उतरेगा विक्रम लैंडर

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुताबिक, चंद्रयान-3 23 अगस्त को शाम लगभग 6:04 बजे चंद्रमा पर उतरने वाला है। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार है।