Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3: चांद पर भारत... चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ ही रच दिया इतिहास

    By Devshanker ChovdharyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 06:23 PM (IST)

    Chandrayaan-3 भारत का चंद्रयान-3 चांद पर सफलतापूर्वक लैंड कर चुका है। इसरो द्वारा चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत पू ...और पढ़ें

    चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ ही रच दिया इतिहास।
    चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ ही रच दिया इतिहास।

    HighLights

    1. चंद्रयान-3 ने चांद पर की सफल लैंडिंग।
    2. रूस, अमेरिका और चीन के बाद चौथा देश बना भारत।
    3. साउथ पोल पर लैंड करने वाला पहला देश बना भारत।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Chandrayaan-3: भारत का चंद्रयान-3 चांद पर सफलतापूर्वक लैंड कर चुका है। इसरो द्वारा चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत पूरी दुनिया में चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है।

    दक्षिण अफ्रीका से जुड़े पीएम मोदी

    इसके साथ ही पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से इस मिशन में वर्चुअली जुड़े। पीएम ने देशवासियों को बधाई दी। भारत ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही दुनियाभर में इतिहास रच दिया है। भारत से पहले रूस, अमेरिका और चीन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है।

    पीएम ने देशवासियों को दी बधाई

    चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने बाद देश के सभी नेताओं ने वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया। उन्होंने कहा कि भारत अब चंद्रमा पर है।

    साउथ पोल पर पहुंचने वाला एकलौता देश बना भारत

    इसरो के प्रमुख ने अपने सहयोगी वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दीं। उन्होंने कहा कि सबके सामर्थ्य से ही आज इसरो इस मुकाम पर पहुंचा है और भारत ने इतिहास रचा है। 

    खबरें और भी

    बता दें कि भारत का मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की है। यहां पर आज तक किसी भी देश ने ऐसा कारनामा नहीं किया है। इसके साथ ही भारत ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने साउथ पोल पर तिरंगा लहराया है।