Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan 3: 'चल सेल्फी ले ले रे...', चांद पर लैंडर ने रोवर प्रज्ञान के साथ ली Selfie

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 12:43 PM (IST)

    Chandrayaan 3 Update इसरो ने चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान की चंद्रमा की सतह पर चलने की लैंडर द्वारा ली गई फोटो जारी की है। इसरो की वीडियो काफी मनमोहक ह ...और पढ़ें

    Chandrayaan 3 Update लैंडर की नई फोटो आई सामने।
    Chandrayaan 3 Update लैंडर की नई फोटो आई सामने।

    HighLights

    1. इसरो ने लैंडर और रोवर की नई फोटो और वीडियो जारी की।
    2. लैंडर ने रोवर के साथ ली सैल्फी।
    3. वीडियो में लैंडर के रैंप से उतरता दिखा रोवर।

    बेंगलुरु, एजेंसी। Chandrayaan 3 Update चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद लैंडर कई फोटो जारी कर चुका है। लैंडर के लैंडिंग की फोटो के बाद अब प्रज्ञान रोवर के उससे बाहर निकलते हुए सेल्फी सामने आई है। इसरो ने शुक्रवार को चंद्रयान-3 मिशन के रोवर 'प्रज्ञान' का लैंडर 'विक्रम' से चंद्रमा की सतह तक निकलने का एक मनमोहक वीडियो जारी किया, जिसे लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा लिया गया।

    इसरो ने जारी किया वीडियो

    अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा 'एक्स' पर पोस्ट किए गए वीडियो के साथ संदेश में कहा गया है, ''चंद्रयान -3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह तक कैसे पहुंचा, इसे देखें।'' इसरो ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर द्वारा हाई रेजोल्यूशन कैमरा (ओएचआरसी) द्वारा ली गई लैंडर की तस्वीर भी जारी की।

    चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने कहा- मैं आपकी जासूसी कर रहा हूं...

    इसरो ने इसके साथ ही चंद्रयान-2 ऑर्बिटर द्वारा चंद्रयान-3 लैंडर की फोटो जारी की और ऑर्बिटर की तरफ से कहा, 'मैं आपकी जासूसी कर रहा हूं'।

    चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा (OHRC) वर्तमान में चंद्रमा के चारों ओर घूम रहा है और सबसे अच्छे रिजॉल्यूशन वाले कैमरे के साथ फोटो ले रहा है। बता दें कि 2019 में लॉन्च किया गया चंद्रयान-2 ऑर्बिटर चंद्रमा की कक्षा में आज भी चक्कर लगा रहा है।

    खबरें और भी

    बुधवार को लैंड हुआ चंद्रयान 3 का लैंडर

    प्रज्ञान रोवर के साथ विक्रम लैंडर बुधवार को चंद्रमा की सतह पर उतरा है। लैंडिंग के कुछ घंटों बाद, 26 किलोग्राम का छह पहियों वाला रोवर लैंडर से बाहर निकला।

    इसरो ने गुरुवार शाम को कहा, "सभी गतिविधियां निर्धारित समय पर हैं। सभी प्रणालियां सामान्य हैं। लैंडर मॉड्यूल पेलोड आईएलएसए को चालू कर दिया गया है। रोवर भी चलना शुरू हो गया है। प्रोपल्शन मॉड्यूल पर शेप पेलोड रविवार को चालू किया गया था।''